9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: शहर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात

Rajasthan Weather
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather: शहर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात

Rajasthan Weather: शहर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में रविवार को रातें ठंडी और दिन में धूप के कारण अपेक्षाकृत कमी सर्दी रही। जोधपुर में पारा 7.2 डिग्री पर आ गया जो इस सर्दी के सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तापमान कम होने से रात और तड़के कड़ाके की सर्दी रही। दिन में चटख धूप होने पारा तेजी से ऊपर चढ़ा। दिन व रात के तापमान करीब बीस डिग्री का अंतर होने से दिन में जाड़े से राहत थी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में हल्का उतार चढ़ाव का मौसम बना रहेगा।

सूर्यनगरी में बीती रात सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। रात को जाड़ा तेज होने से देर रात काम से लौटने वालों और तड़के निकलने वाले शहरवासियों की धूजणी छूट गई। तेज सर्दी के कारण हाथ व पांवों में गलन महसूस हो रही थी। देर सुबह उठने वाले लोगों को सर्दी का उतना अहसास नहीं हुआ है। सुबह से ही धूप तेज होने तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। सुबह दस बजे तक धूप सुहानी लग रही थी। दोपहर होते होते धूप में अधिक बैठने पर चुभन होने लगी। इस दौरान तापमान 26.6 डिग्री पर पहुंचा।

चार बाद पारा 8 डिग्री के नीचे
शहर में इससे पहले 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.6, दस जनवरी को 7.8 और 11 जनवरी को 7.7 डिग्री रहा था। हालांकि इस सीजन में अभी तक तापमान 7 डिग्री से नीचे नहीं गया है। मौसम विभाग के अनुसार तेज जाड़ा अभी बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग