
गीला और सूखा कचरा अलग एकत्रित करना ही अगला लक्ष्य
जोधपुर. आगामी महीने में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों को लेकर शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले ऑटो टिपर हेल्पर्स को गीला व सूखा कचरा पृथक्करण की जानकारी देने के लिए कार्यशाला हुई।
नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्वङ्क्षसह तोमर ने बताया कि अब नगर निगम के प्रत्येक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की टैक्सियां काम कर रही हैं। पहले हमारा प्रयास था कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाला ऑटो टिपर प्रत्येक घर तक पहुंचे और वहां से कचरा एकत्रित करें। अब इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए कचरा संग्रहण करने वाले टैक्सी चालकों व उनके सहयोगियों को कचरा पृथक्करण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ.अमित यादव ने बताया कि यूएमसी की ओर से नेहा सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में ठोस कचरा प्रबंधन टीम के सभी सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि जोधपुर एक साल पहले ही शत-प्रतिशत डोर टू डोर कचरा संग्रहण का लक्ष्य हासिल कर चुका है। लेकिन अभी कचरा सेग्रीगेशन के प्रति लोग जागरूक नहीं है।
Published on:
20 Feb 2021 06:16 pm
