
Collective efforts will change the picture and the girls will be safe
जोधपुर ( jodhpur news.current news ). हर आदमी चौकन्ना व चौकस रहे और माहौल बदलें ( crime. crime news ) । स्त्री को बाजार की चीज या वस्तु समझना छोड़ें। सभी परिवारों, स्कूलों, कॉलेजों, हास्टल्स व कॉलोनियों में लड़कों को समझाने की जरूरत है कि लड़कियों को बहन बेटी समझें और उनके साथ उसी के अनुरूप व्यवहार करें। उन्हें बार-बार यह समझाना व बताना होगा कि महिलाओं ( women safety ) की इज्जत करना चाहिए। सामूहिक और साझा प्रयासों से समाज की तस्वीर बदलेगी और बच्चियां सुरक्षित ( police news ) रहेंगी। देश और प्रदेश में बच्चियों ( Girls safety ) के विरुद्ध अपराधों को लेकर जनता में व्याप्त आक्रोश के बारे में पत्रिका ने प्रशासनिक सेवा की तैयारियां कर रहे शहर के यूथ से बात की तो उनके ये विचार उभर कर सामने आए। चर्चा मेें आईएएस ( IAS ) के परीक्षार्थियों चांदनी चौधरी,अनिता विश्नोई,जन्नत, प्रेरणा कच्छवाह, महेंद्र डोलिया,गौरव चारण व अभिराज सैंगवा और आरएएस ( RAS ) परीक्षार्थियों दीक्षा दाधीच, मनीष चौधरी, चिराग चौधरी व सुनिता बेनीवाल ने भागीदारी निभाई।
Published on:
02 Dec 2019 09:11 pm
