9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNVU के युवारंग में बिखरे सुरों के रंग

jnvu
less than 1 minute read
Google source verification
JNVU के युवारंग में बिखरे सुरों के रंग

JNVU के युवारंग में बिखरे सुरों के रंग

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय jnvu के छात्र सेवा मण्डल की ओर से आयोजित “युवारंग” महोत्सव के पांचवें दिन गायन संबंधी कुल 4 प्रतियोगिताएं हुई। शास्त्रीय व उप शास्त्रीय गायन, भारतीय और वेस्टर्न इस्ट्रुमेंटल एकल प्रतियोगिताओं में 40 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

गायन और वाद्य यत्रों की जुगलबंदी से प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, उप शास्त्रीय और वाद्यों के स्वरों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। सह-सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. मीता सोलंकी ने स्वागत उद्बोधन दिया। मण्डल अध्यक्ष प्रो. मीना बरड़िया, डॉ. हितेन्द्र गोयल ने सांस्कृतिक सम्मान स्मृति चिह्न दिए। निर्णायकों के रूप में डाॅ. अनुपराज पुरोहित, आमिर हुसैन, डिम्पल गौड़, डाॅ. सतीष बोहरा, धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग संयोजक डॉ. हितेन्द्र गोयल, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ भूमिका द्विवेदी, डॉ. गौरव शुक्ल के निर्देशन में सम्पन्न हुई। ओम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, तेजस चैहान और नरपत का विशिष्ट सहयोग रहा। शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता वाचन, रंगोली, कार्टूनिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग