9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारह महीने सूं फागन आयो…

    होली-छाळोळी जब आती हैं श्लील गेर कार्यक्रम आयोजित
less than 1 minute read
Google source verification
बारह महीने सूं फागन आयो...

बारह महीने सूं फागन आयो...

जोधपुर. भीतरी शहर के रतन चौक मोहल्ला विकास समिति की ओर से धूलंडी पर्व पर सोमवार देर शाम रतन फाग की ओर श्लील गेर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य गायक निरंजन व्यास (एसपी) ने बारह महीनो सूं फागन आयो, इंजन की सीटी म्है, होली-छाळोळी जब आती हैं, चांदनी-चांदनी, दो-दो कबूतर बैठा... जैसी श्लील गेरें गाकर सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में गेर अध्यक्ष गोविंद कल्ला, संरक्षक अभिषेक जोशी, कोषाध्यक्ष रवि व्यास, संगीतकार आलोक व्यास, पंकज व्यास, पीयूष व्यास, गेर सलाहकार शुभम जोशी, भुवनेश्वर व्यास, लवकुश पुरोहित, गेर निर्देशक दीपक जोशी, योगेश जोशी, कुणाल जोशी सहित कइयों ने सहयोग दिया।
माइदास खूब याद आए

जोधपुर में गेर गायकी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले माइदास थानवी की कमी इस होली पर लोगों को खूब खली। गेर गायक मनोज बेली ने कहा कि माइदास के नहीं रहने की क्षति गेर जगत में कभी पूरी नहीं की जा सकती। एक ओर गेरियों को कोरोना ने रोक लिया, दूसरी ओर माइदास के शोक के कारण भी गेर का रंग भीतरी शहर में फीका रहा। हालांकि रतन फाग ने खासा श्रोताओं का सोमवार को मन जीता।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग