
आओ सखी मुझे मेहंदी लगाओ रामजी के नाम की...
जोधपुर. सनातन धर्म प्रचार ट्रस्ट की ओर से सरदारपुरा सत्संग भवन में आयोजित श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव में शुक्रवार को मेहंदी उत्सव मनाया गया। 'मेहंदी राचन लागी रामजी रे नाम री..., आओ मेरी सखियां मुझे मेहंदी लगाओ रामजी के नाम की...Ó जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। जानकी विवाह महोत्सव में शनिवार को संत रामप्रसाद, वृंदावन के कथावाचक पुण्डरीक, महामंडलेश्वर विवेकानंद, विष्णुप्रपन्नाचार्य, राघवाचार्य, बालव्यास राधाकृष्ण रामायण के प्रसंगों का वर्णन करेंगे। इसी कड़ी में १ दिसम्बर को शाम ५ बजे गांधी मैदान से सत्संग भवन तक भगवान राम की भव्य बारात निकाली जाएगी। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के नृत्य कलाकार, शहरवासी और भक्त मंडलियां शामिल होंगी। सत्संग भवन को जनकपुरी का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। महोत्सव में शनिवार को पुष्प वाटिका मिलन व तिलक उत्सव मनाया जाएगा।
दिव्यांग प्रतिभा सम्मान समारोह २ को
जोधपुर. विश्व विकलांग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय दिव्यांग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन २ दिसम्बर को शाम ५ बजे से घण्टाघर प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से दिव्यांग प्रतिभागी भाग लेंगे। विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष जवान बन गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के बैनर का विमोचन शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने किया।
Published on:
30 Nov 2019 02:06 am
