9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली के रितेश की ऑल इंडिया 5 वीं रैंक

- जोधपुर की मानसी की 18 वी रैंक, अमन की 22 वी रैंक- कम्पनी सचिव प्रोफेशनल व एग्जीक्यूटिव का परीक्षा परिणाम घोषित- 13 प्रतिशत विद्यार्थी सफल
2 min read
Google source verification
cs exam

पाली के रितेश की ऑल इंडिया 5 वीं रैंक

जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से सोमवार को कम्पनी सचिव (सीएस) के प्रोफेशनल (फाइनल ईयर) और एग्जीक्यूटिव (इंटर) पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 13 फीसदी रहा। पाली के रितेश मेहता ने प्रोफेशनल में देश भर में 5वां स्थान प्राप्त किया। जोधपुर की मानसी बोहरा 18 वें स्थान पर रही। एग्जीक्यूटिव में भी जोधपुर को एक रैंक मिली। अमन राठी ने 22 वां स्थान हासिल किया।

सीएस एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा दिसम्बर 2018 में हुई। परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर तक जारी कर दिया गया। संस्थान की जोधपुर चेप्टर अध्यक्ष पूजा चंदानी ने बताया कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना पाठ्यक्रम)
के मॉड्यूल प्रथम में 5.24 प्रतिशत और मॉड्यूल द्वितीय में 9.68 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। एग्जीक्यूटिव के नए पाठ्यक्रम में मॉड्यूल प्रथम में 5.38 प्रतिशत और मॉड्यूल द्वितीय में 4.76 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए।

सीएस प्रोफेशनल के मॉड्यूल प्रथम में 12.86 प्रतिशत, द्वितीय में 14.74 प्रतिशत और तृतीय मॉड्यूल में 13.06 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। सोमवार को स्थानीय चेप्टर में आयोजित कार्यक्रम में वरियता सूची में आने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारी अधिकारी राज कुमार राय, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक केवलिया, कमेटी सदस्य देवेंद्र वैष्णव, तरुण अग्रवाल, राहुल रांका ने विद्यार्थियों को बधाई दी। दिसम्बर 2019 के परीक्षा में पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फ रवरी है।

टॉपर्स ने मेहनत को बताया सफलता का राज
प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में देशभर में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले रीतेश मेहता ने कहा कि उनकी सफलता का राज दृढ निश्चय और लक्ष्य के प्रति सजगता रही। परिवार के साथ शिक्षकों का योगदान रहा। 18 वां स्थान प्राप्त करने वाली मानसी बोहरा कठिन परिश्रम को सफलता का राज मानती है। बोहरा ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के दिनों में सभी विषयों पर अच्छी तैयारी की थी। एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम में 22 वां स्थान प्राप्त करने वाले जोधपुर के अमन राठी ने भी मेहनत व लगन को सफल होने के लिए जरुरी बताया।

जोधपुर के सिटी टॉपर

एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम में जोधपुर में पहला स्थान अमन राठी, दूसरा स्थान पूजा सोनी, तीसरा स्थान मुस्कान तातेड़ ने प्राप्त किया। प्रोफेशनल कार्यक्रम में जोधपुर में पहला स्थान मानसी बोहरा, दूसरा स्थान आरती अग्रवाल और तीसरा रक्षिता कोठारी ने हासिल किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग