9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला यात्री से रोडवेज बस में कंडक्टर ने की छेड़छाड़

- पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कर ग्रामीण पुलिस के थाने भेजी
less than 1 minute read
Google source verification
महिला यात्री से रोडवेज बस में कंडक्टर ने की छेड़छाड़

महिला यात्री से रोडवेज बस में कंडक्टर ने की छेड़छाड़

जोधपुर.
बालेसर से जोधपुर आने के दौरान एक महिला यात्री से रोडवेज बस के कंडक्टर ने छेड़छाड़ की। बस के जोधपुर पहुंचने पर महिला यात्री पुलिस स्टेशन पहुंची और बस नम्बर के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की बिना नम्बर की एफआइआर कराई।

पुलिस के अनुसार एक महिला यात्री की ओर से रोडवेज बस के कंडक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया। मामला ग्रामीण क्षेत्र का होने से बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कर संबंधित थाने भिजवाई गई है। महिला यात्री का आरोप है कि वह मंगलवार शाम अपनी मां के साथ जोधपुर आने के लिए बालेसर से रोडवेज बस में सवार हुई। रास्ते में कंडक्टर ने महिला यात्री से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने मां को अवगत कराया और कंडक्टर की हरकतों का विरोध किया। बीच रास्ते में विरोध के चलते अन्य यात्रियों से समझाइश कर महिला व उसकी मां को शांत कराया। बस से मां व पुत्री रिक्तिेश्वर भैरूजी चौराहा उतरी। फिर वो बस व कंडक्टर की तलाश में राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंची, लेकिन वहां न तो बस मिली और न ही कंडक्टर।
तब मां व पुत्री नजदीक स्थित थाने पहुंची और छेड़छाड़ के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने दोनों को रिक्तेश्वर भैरूजी चौराहा उतरने के चलते पाल रोड स्थित संबंधित थाने भेज दिया, जहां देर रात महिला की तरफ से बस नम्बर के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ करने की बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज की गई। साथ ही जांच के लिए संबंधित थाने भेजी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग