9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर पहुंची दवा, 16 और सैंपल लिए, कांगो फीवर से ग्रसित रोगी के पशु बाड़े की बदली जाएगी मिट्टी

क्रीमियन कांगो हेमरेजिक फीवर से ग्रसित रोगी के पशु बाड़े की मिट्टी भी बदली जाएगी। आइडीएसपी से आए अधिकारियों का मानना है कि नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की ओर से फोगिंग व स्प्रे से ही काम नहीं चलेगा, कई संक्रमित पिस्सु मिट्टी के अंदर दबे हो सकते हैं।
2 min read
Google source verification
congo fever attack in jodhpur

जोधपुर पहुंची दवा, 16 और सैंपल लिए, कांगो फीवर से ग्रसित रोगी के पशु बाड़े की बदली जाएगी मिट्टी

जोधपुर. क्रीमियन कांगो हेमरेजिक फीवर से ग्रसित रोगी के पशु बाड़े की मिट्टी भी बदली जाएगी। आइडीएसपी से आए अधिकारियों का मानना है कि नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की ओर से फोगिंग व स्प्रे से ही काम नहीं चलेगा, कई संक्रमित पिस्सु मिट्टी के अंदर दबे हो सकते हैं। इस कारण रोगी और उसके आसपास के बाड़े की मिट्टी बदली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिबाविरिन दवा भी मंगवा ली है।

स्वास्थ्य विभाग बुधवार को नगर निगम के सहयोग से डाली बाई मंदिर स्थित मौलाना अब्दुल कलाम नगर में बाड़े से मिट्टी हटवाई। निगम की टीमों ने इस क्षेत्र में सुबह फोगिंग भी की। पशु पालन विभाग की ओर से पशुओं पर स्प्रे भी कराया गया। यहां आसपास के बाड़ों में करीब 70 गायें हैं। सीएमएचओ की टीमों ने कांगो फीवर ग्रसित मरीज के संपर्क में आए 16 और लोगों के सैंपल लिए हैं। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने कहा कि बाड़े की माटी बदलवाने का कार्य शीघ्र किया जाएगा।

आसपास के बाड़े भी नगर निगम की ओर से चिन्हित किए जाएंगे। गौरतलब है कि गत रविवार को डाली बाई मंदिर क्षेत्र में एक व्यक्ति को कांगो फीवर होने व उसके दोनों बच्चों में लक्षण दिखने का मामला सामने आया था। दोनों बच्चों की रिपोर्ट अब आएगी। गुजरात के वीएस अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार इस रोग से ग्रसित रोगी पिता की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण अभी खतरा बना हुआ है। बच्चों की सेहत में सुधार है।

संक्रामक रोग संस्थान में स्टाफ लगाया
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने बताया कि संक्रामक रोग संस्थान में रिबाविरिन दवा नोडल अधिकारी डॉ. आलोक मोहता के पास रखवा दी गई है। ये दवा सीएमएचओ के जरिए पहुंची है। संक्रामक रोग संस्थान में मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स का एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर व सीनियर रेजिडेंट लगाया गया है।

एनसीडीसी टीम आज जयपुर आएगी, फिर जोधपुर आने की संभावना
जोधपुर. क्रीमियन कांगो हैमरेजिक फीवर के मामले जोधपुर में आने के बाद दिल्ली की नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल टीम बुधवार को राजधानी जयपुर आएगी। इस मामले में चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत करेगी। संभावना है कि इसके बाद टीम कभी भी जोधपुर आ सकती है। यहां डाली बाई मंदिर क्षेत्र का दौरा भी करेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कांगो फीवर को लेकर कई तरह के दिशा-निर्देश देगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग