9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल बुखार पर भी कांगो फीवर का साया, पशुपालकों को किया जा रहा जागरूक!

जोधपुर एम्स में भर्ती कांगो फीवर के दो मरीजों की मौत के बाद वायरल बुखार से पीडि़तों को भी कांगो फीवर का संदेह सता रहा है। हालांकि सभी की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है। एम्स ने दो मौतों के बाद संदेह के आधार पर मरीजों के संपर्क में आए सभी डॉक्टर, नर्सेज, वार्ड ब्वॉय व परिजन के सैंपल लेने का काम बुधवार को ही पूरा कर लिया।
2 min read
Google source verification
congo fever attack in jodhpur

वायरल बुखार पर भी कांगो फीवर का साया, पशुपालकों को किया जा रहा जागरूक!

जोधपुर. जोधपुर एम्स में भर्ती कांगो फीवर के दो मरीजों की मौत के बाद वायरल बुखार से पीडि़तों को भी कांगो फीवर का संदेह सता रहा है। हालांकि सभी की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है। एम्स ने दो मौतों के बाद संदेह के आधार पर मरीजों के संपर्क में आए सभी डॉक्टर, नर्सेज, वार्ड ब्वॉय व परिजन के सैंपल लेने का काम बुधवार को ही पूरा कर लिया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को कोई सैंपल नहीं लिया गया। जोधपुर से जांच के लिए पुणे लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट शनिवार-रविवार तक आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को जोधपुर एम्स में भर्ती जिले के बोरूंदा निवासी एक महिला और जैसलमेर निवासी युवक की मौत कांगो फीवर से हो गई थी।

दस दिन से जोधपुर में मौजूद नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की टीम शुक्रवार को बोरूंदा और शनिवार तक जैसलमेर जा सकती है। एनसीडीसी की टीम वहां स्वास्थ्यकर्मियों को सैंपल लेने और मरीज का उपचार करने के तौर-तरीके बताएगी।

पशुपालकों को किया जागरूक
बोरुन्दा. कस्बे में कांगो फीवर से एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने मृतका के घर के आसपास करीब आधा किलोमीटर की परिधि में सर्वे किया। पांच सदस्यीय टीम ने पशुओं को साइपरमेथरिन इंजेक्शन देने के साथ चींचड़े व जुएं मारने वाले कीटनाशक का छिडक़ाव कर पशुपालकों को जागरूक भी किया गया।

लूणी ब्लॉक भी अलर्ट

धुंधाड़ा. डाली बाई मंदिर क्षेत्र में कांगो फीवर का मरीज संदिग्ध मिलने के बाद प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में स्क्रीनिंग चालू कर दी है। लूणी ब्लॉक में पहले दौर में झंवर, पाल व बोरानाडा क्षेत्र में दवा का छिडक़ाव करने का निर्णय किया गया। लूणी ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोदनदान देथा ने बताया चिकित्सकों की टीम ने चौखा का दौरा किया और पशुओं के रक्त के नमूने भी लिए गए।

चौखा में फिर लिए पशुओं के नमूने स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चौखा के आसपास क्षेत्रों में जिन पशुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उन सभी के नमूने पुन: लिए गए हैं। इन्हें पुणे वायरोलोजिकल लैब भिजवाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग