9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार गणपतसिंह चौहान ने खोला अपना विजन

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार गणपतसिंह चौहान ने अपना विजन खोल दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Congress candidate Ganpat Singh Chauhan opened his Vision from Jodhpur

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार गणपतसिंह चौहान ने खोला अपना विजन

जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार गणपतसिंह चौहान ने अपना विजन खोल दिया है। चौहान ने बताया कि वे सभी समाजों के भवन व स्कूलों पर यूडी टैक्स को समाप्त करवाएंगे। वाल्मीकि समाज के लिए शहरी क्षेत्र में रोजगार के लिए नरेगा योजना को लागू कराएंगे। रेलवे वर्कशॉप को अन्यत्र शिफ्ट कराएंगे। उसके स्थान पर नए रेलवे प्लेट फार्म को बनवाएंगे। मथानिया से लूणी तक का नया रेलवे बाइपास बनवाएंगे। जिससे कि मालगाडि़यां जोधपुर से बाहर निकल सके। किला रोड से मंडोर की तरफ रोड निकलवाएंगे। इससे यातायात सुगम होगा। जोधपुर विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलवाएंगे। २०१८ तक के सर्वे करवाकर पट्टे आवंटित करवाएंगे। वन विभाग के अधीन कॉलोनियों को भी पट्टे जारी करवाएंगे। घांची समाज की सुरवाड़ी जिला पाली की जमीन को घांची समाज को दिलवाएंगे। २५ साल की नौकरी और ५० वर्ष के बाद राज्य कर्मचारी के बच्चे को नौकरी दिलवाना सहित कई कार्य करवाएंगे। विधायक निधि से दस प्रतिशत राशि खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवंटित करवाएंगे। शहरी बेरोजगार के लिए रोजगार उपलब्ध कराएंगे। वृद्धजनों की समस्या का त्वरित गति से निस्तारण करवाएंगे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए समान हाउस रेंट सुविधा शुरू करवाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग