9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congress Chintan Shivir: चिंतन शिविर में मंथन के बाद कांग्रेस कर रही ये बड़ा बदलाव

Congress Chintan Shivir: भाजपा की राह पर चलेगी अब कांग्रेस, बनेंगे मंडल व अध्यक्षउदयपुर चिंतन शिविर में मंथन के बाद बदलाव
less than 1 minute read
Google source verification
Congress Chintan Shivir: चिंतन शिविर में मंथन के बाद कांग्रेस कर रही ये बड़ा बदलाव

Congress Chintan Shivir: चिंतन शिविर में मंथन के बाद कांग्रेस कर रही ये बड़ा बदलाव

Congress Chintan Shivir: जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष की तर्ज पर अब कांग्रेस भी मंडल बनाएगी। साथ ही इन मंडलों में अध्यक्ष भी नियुक्त होंगे। इसको लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अंदरूनी तौर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर में आयोजित हुए चिंतन शिविर के बाद हुआ।

हालांकि बताया जा रहा हैं कि राज्यसभा चुनाव के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कई विधायक व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी व विधायकों की सहमति के बाद ही पूरा निर्णय होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार चुनाव के बाद मंडल गठन की प्रक्रिया को तेजी के साथ अमलीजामा पहनाया जाएगा। मंडल अध्यक्षों में भी विशेष रूप से युवाओं को मौका दिया जाएगा।

हर मंडल में करीब 20 से 25 बूथ
शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि पहले बूथ, वार्ड, ब्लॉक व जिलाध्यक्ष हुआ करते थे। अब वार्ड व ब्लॉक के बीच मंडल का गठन होगा। हर मंडल में करीब 20 से 25 बूथ होंगे। उनमें करीबन 20 हजार वोटर्स होंगे। जिलाध्यक्ष खान ने बताया कि ये अलग तरह का परीक्षण हैं, जिसमें पार्टी में कार्य का विकेंद्रीकरण होगा। ज्यादा लोग अपनी जिम्मेदारी व साझेदारी को निभाएंगे। साथ ही हर मंडल में अध्यक्ष व उस मंडल की कार्यकारिणी भी होगी। वहीं दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने कहा कि पार्टी निर्देशानुसार कार्य होगा। अभी कई नेता बाहर हैं, सभी मिलकर कार्य को अंतिम रूप देंगे।

जनसेवा को प्राथमिकता
कांग्रेस के जोधपुर पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों के लिए ऐसे चेहरों की तलाश में जुटे हुए हैं, जो जमीनी स्तर पर वाकई पार्टी व जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं कई युवाओं ने मंडल अध्यक्ष बनने के लिए अपना बायोडाटा भी तैयार कर लिया हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग