9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर संभाग में कांग्रेस लगा रही भाजपा में सेंध, गहलोत के चुनाव लडऩे के ऐलान से बढ़ी सक्रियता

मानवेंद्र व नारायण बेड़ा के बाद कुछ और भाजपा नेता हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल  
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत के बुधवार को खुद के चुनाव लडऩे के ऐलान के बाद जोधपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। उनकी सक्रियता अचानक बढ़ गई। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट पर 1998 से लगातार बतौर विधायक जीतते आ रहे हैं। गहलोत ने दिल्ली में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में सरदारपुरा सीट का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने गहलोत के चुनाव लडऩे के ऐलान के बाद अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।

हर विधानसभा चुनाव में गहलोत के क्षेत्र में कार्य देखने वाले जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। हालांकि सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां पहले से ही चल रही है। इधर, टिकट कटने से नाराज चल रहे भाजपा के कई नेता दिल्ली में डेरा डाले बैठे हैं। सूत्रों के अनुसार गहलोत दिल्ली में ऐसे भाजपा नेताओं से गुप्त बैठकें कर रहे हैं। एक-दो दिन में कुछ और भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसमें देहात और शहर के दो-तीन भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। कांग्रेस ऐसे नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर टिकट भी दे सकती है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग