9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भावुक परिजनों को शेखावत की सांत्वना, भगवान में रखें आस्था

- केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने तीनों अस्पतालों का किया दौरा - कई परिजन फरियाद लेकर आए  
2 min read
Google source verification
भावुक परिजनों को शेखावत की सांत्वना, भगवान में रखें आस्था

भावुक परिजनों को शेखावत की सांत्वना, भगवान में रखें आस्था

जोधपुर। स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत सोमवार सुबह जोधपुर पहुंचे। उन्होंने एम्स, मथुरादास माथुर अस्पताल के कोविड वार्ड व महात्मा गांधी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है, इसके लिए जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा करेंगे।
अस्पताल निरीक्षण के दौरान कई परिजनों ने अपनी व्यथा सुनाई। एमडीएम अस्पताल में दो महिलाएं शेखावत से मिली और मरीज की स्थिति बताते हुए भावुक हो गई। शेखावत ने उनको सांत्वना देते हुए कहा कि भगवान सब ठीक करेंगे, आप बालाजी को नारियल चढ़ाओ। उन्होंने चिकित्सकों को मरीज की स्थिति देखने के निर्देश दिए। निगम दक्षिण महापौर वनीता सेठ, उपमहापौर किशन लड्ढा, संदीप काबरा, पार्षद नरेंद्र फितानी व अन्य उनके साथ रहे।

......................
... और विरोधियों पर बरसे

बालाजी महाराज को नारियल चढ़ाने की बात पर डिजिटल प्लेटफार्म व सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बयान आने शुरू हो गए। इस पर शेखावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन को ढाढ़स बंधाना किस मानसिकता से गलत है। वहां मैं कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर रहा था। मैं उन परेशान माताजी को संबल दे रहा था कि डॉक्टर सही इलाज कर रहे हैं। भगवान बालाजी पर आस्था रखने की बात कहना, बुराई है क्या? राजस्थान ही नहीं देश और दुनिया में करोड़ों लोग बालाजी महाराज के भक्त हैं, अगर मैंने कह दिया कि नारियल चढ़ा दीजिएगा, तो क्या इससे मैं निष्क्रिय और लापरवाह साबित होता हूं।

अस्पताल अधिकारियों से ली जानकारी
एम्स निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा की मौजूदगी में कोविड की व्यवस्था, विशेषकर आईसीयू बेड्स की स्थिति पर फीडबैक लिया। एमडीएम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के. आसेरी ने अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की स्थिति और व्यवस्थाओं से अवगत कराया। एमजीएच में डॉ. राजश्री बोहरा से शेखावत ने मरीजों की स्थिति, ऑक्सीजन उपलब्धता को लेकर जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एस. एस. राठौड़ ने संबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं व व्यवस्था पर जानकारी दी।

भामाशाहों से की बात

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य व अस्पताल प्रशासन ने कहा कि महात्मा गांधी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की आवश्यकता है, साथ ही अन्य कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री शेखावत ने तत्काल कुछ भामाशाहों से फोन पर बात की और प्राचार्य डॉ. राठौड़ को कहा कि प्रस्ताव बना कर भेजें। समाजसेवी संस्थाओं और भामाशाहों के सहयोग से सभी व्यवस्था करेंगे।

वॉरियर्स का हौसला बढ़ाना जरूरी
मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि डॉक्टर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स खुद को खतरे में डालकर लोगों का जीवन बचाने का काम कर रहे हैं। इन्हीं का मनोबल बढ़ाने के लिए मैं अस्पताल पहुंचा था। अस्पतालों की आवश्यकताओं को हम दानदाताओं के माध्यम और सीएसआर से कैसे पूरा कर सकते हैं, इन विषयों पर जानकारी ली है। जिला प्रशासन से बात करके उन सभी का निवारण कराएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग