9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–कोरोना से थमा मोहनपुरा पुलिए का निर्माण, अब सितम्बर में चालू होने की उम्मीद

- कोराना इफेक्ट: निर्धारित तिथि 15 अप्रेल के तीन माह बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं - 10 माह से बंद है यातायात, आमजन परेशान
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 28, 2020

RAILWAY--कोरोना से थमा मोहनपुरा पुलिए का निर्माण, अब सितम्बर में चालू होने की उम्मीद

RAILWAY--कोरोना से थमा मोहनपुरा पुलिए का निर्माण, अब सितम्बर में चालू होने की उम्मीद

जोधपुर।

शहर के दो हिस्सों नई सडक़ व रातानाडा क्षेत्रों को जोडऩे वाला प्राचीन मोहनपुरा पुलिया पिछले करीब 10 माह से बंद पड़ा है। कोरोना के कारण मोहनपुरा पुलिए के निर्माण की गति थम गई और निर्धारित तिथि 15 अप्रेल को पुलिया चालू नहीं हो पाया। होली व लॉकडाउन के कारण करीब तीन माह तक निर्माण कार्य बंद रहा। रेलवे की ओर से अनलॉक लागू होते ही जून में कोविड गाइडलाइन की पालना के साथ पुलिए पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। रेलवे के अनुसार, आमजन के लिए अब यह पुलिया सितम्बर में चालू होने की पूरी उम्मीद है।

--

10 माह से बंद पड़ा है यातायात, आमजन परेशान

रेलवे के निर्माण विभाग की ओर से 16 सितम्बर से पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया था। करीब पांच माह तक पुलिए को ध्वस्त करने के बाद नए पुलिए का निर्माण कार्य चल रहा है। मोहनपुरा पुलिया बंद होने से दोनों क्षेत्रों के निवासियों, नौकरीपेशा व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा है और उन्हें अन्य लंबे वैकल्पिक मार्गो से गुजरना पड़ रहा है।

----

अभी यह काम बाकी

रेलवे की ओर से पुलिए का स्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका है। अब पुलिए के दोनों तरफ बैरियर लगाने, फिनीशिंग-प्लास्टर,रोड वर्क क्रेश बेरियर (रिटेनर), अर्थ वर्क का काम बाकी है। वहीं पुलिए के नीचे निर्माण कार्य के दौरान तोड़ी गई रेलवे बाउंड्री निर्माण कार्य भी बाकी है।

---

थोड़ा ऊंचा होगा नया पुलिया

जोधपुर रेल मण्डल को विद्युतीकरण से जोड़ा जाना है। इसको देखते हुए रेलवे की ओर से यह पुलिया वर्तमान पुलिए की ऊंचाई से करीब एक मीटर ऊंचा रखा जाएगा। तांकि इलेक्ट्रिक ट्रेनें भी आसानी से निकल पाएगी।

---

एक नजर में मोहनपुरा पुलिया

- 133 साल पुराना है पुलिया।

- 5.15 लाख रुपए आई थी शुरुआती निर्माण लागत।

- 2 विभागों का स्वामित्व रहा। रेलवे व पीडब्ल्यूडी।

- करीब 13 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा नया पुलिया।

------

कोरोना व लॉकडाउन के कारण करीब 3 माह तक निर्माण कार्य बंद रहा। इस कारण देरी हुई। अब कार्य प्रगति पर है। पूरी उम्मीद है कि सितम्बर माह में आमजन के लिए पुलिया चालू हो जाएगा।

बलदेवराम देवरिया, डिप्टी सीई कंस्ट्रक्शन

जोधपुर रेल मण्डल

---

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग