
राजस्व वसूली अभियान से उपभोक्ताओं में हडक़म्प
जोधपुर. डिस्कॉम के राजस्व वसूली अभियान से उपभोक्ताओं में हडक़म्प मच गया है। डिस्कॉम ने अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए ठोस एवं सार्थक प्रयास शुरू कर दिए हैं। अधीक्षण अभियन्ता प्रेमसिंह चौधरी के मुताबिक एक लाख से अधिक कुल 2601 उपभोक्ताओं जिनकी राशि 4155.72 लाख रुपण् है, जिसमें से 740 उपभोक्ताओं से 867.03 लाख रुपए की वसूली कर ली गई है। 916 उपभोक्ताओं के विद्युत सम्बन्ध विच्छेद किए गए हैं। जिनकी बकाया राशि 1274.74 लाख रुपए है एवं बकाया राशि के कारण 132 ट्रोसफ ार्मर हटाए गए हैं। एवं शेष उपभोक्ताओं से वसूली के प्रयास एवं विद्युत सम्बन्ध विच्छेद की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार 50 हजार से एक लाख के मध्य कुल 9127 उपभोक्ताओं की 6769.31 लाख रुपए बकाया राशि में से 2039 उपभोक्ताओं से कुल 1302.48 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। 1737 उपभोक्ताओं की 1160.14 लाख बकाया के विद्युत सम्बन्ध विच्छेद किए गए हैं। बकाया राशि के कारण 72 ट्रांसफ ार्मर हटाए गए हैं। शेष उपभोक्ताओं से वसूली के सार्थक प्रयास एवं विद्युत सम्बन्ध विच्छेद की कार्यवाही की जा रही है।
Published on:
17 Mar 2021 08:50 pm
