9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के 25 नए मामले, 1 और मौत

    जोधपुर में हुए अब 2605 कोरोना संक्रमित और 45 संक्रमितों की हो चुकी हैं मौत
3 min read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना ने डेरा जमा दिया है। शहर में शुक्रवार को 25 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। कोरोना से स्वस्थ होने पर 42 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। लोअर कोर्ट का एक रिडर भी गुरुवार की रिपोर्ट में संक्रमित आया है। इसके बाद कोर्ट में सभी अलर्ट हो गए हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 11, एम्स ने 8 और डीएमआरसी ने 6 संक्रमित बताए हैं।
पिपली गली बागर चौक निवासी गोविंदसिंह (63 ) की महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सकों ने कोरोना के अलावा मौत के अन्य कारण भी बताए हैं। 1572 सैंपल की जांच में 1.59 फीसदी संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 9 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं।

-------

यहां से आए संक्रमित

अंसारी बिल्डिंग एयरफोर्स रोड-1

दूद्धेश्वर महादेव-1
हाईकोर्ट कॉलोनी-1

पुरा मोहल्ला-1
आडा बाजार-1

जालोरी गेट-1
नागौरी गेट-1

रेलवे क्लब के पास-1
संजय सी कॉलोनी-1

कबीर नगर सूरसागर-2
सत्यनारायण मंदिर की गली-1

गुलाब सागर का बच्चा हनुमान मंदिर के पास-1
फतेहसागर का ओटा-1

आलोक पब्लिक स्कूल वार्ड नं. 51-1
पिपली गली बागर चौक-2

बरकतुल्लाह कॉलोनी बकरा मंडी-1
कबूतरों का चौक-1

नेहरू पार्क-1
पीपाड़ सिटी-1

मथानिया-3
तिलवारिया बेरा चौपासनी स्कूल के पास-1

--------

42 हुए डिस्चार्ज

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने 8, एम्स ने 30 और 4 रोगी होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए है। ये शिप हाउस बालाजी मंदिर, बैंक कॉलोनी, कलाल कॉलोनी, तिलक नगर, घांचियों का बास, सेक्टर 7 चौहाबो, मसूरिया, शोभावतों की ढाणी, चैनपुरा बावड़ी शिव कॉलोनी, अमृत नगर प्रथम एसकेडी, कागा कागड़ी, रावतों का बास, हनवंत बी बीजेएस, भैरूजी नीम के सामने, खांडा फलसा आयुर्वेद हॉस्पिटल, नायों का चौक सिटी पुलिस, सरदारपुरा, ब्रह्मबाग, प्रतापनगर, रघुनाथपुरा, सिवांची गेट, कृष्णा नगर, पुलिस लाइन रातानाडा व बामनू फलोदी के रहवासी हैं।

-----------

सुबह परीक्षा दीं, शाम को 12वीं का छात्र संक्रमित

बागर चौक क्षेत्र निवासी 12वीं कला वर्ग का एक छात्र कोरोना संक्रमित निकला है। ये छात्र निवास स्थान के पास की स्कूल का छात्र है। इसका परीक्षा सेंटर आनंद सिनेमा सोजती गेट के पास स्कूल में आया। छात्र की दादी गत 21 जून को संक्रमित आई थी। 25 जून को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में छात्र संक्रमित निकला। संक्रमित होने की सूचना के दिन सुबह उसने परीक्षा दी थी। जबकि परीक्षा केन्द्र पर थर्मल स्कैन मशीन से उसकी जांच हुई। उसके बावजूद छात्र टेम्परेचर गन मशीन में पकड़ नहीं आया। संभवत: छात्र संक्रमित है, लेकिन कोरोना लक्षण नहीं है।

--------

जानलेवा जून! 26 दिन में 24 संक्रमितों ने कोरोना से दम तोड़ा

जून माह में कोरोना वायरस शहरवासियों की जान पर बन आया है। आंकड़ों पर नजर डाले तो औसतन हर रोज कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। इस जून माह के 26 दिन में जोधपुर निवासी 24 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें मंड गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में चल रहे संक्रमित और गेर संक्रमित क्रॉनिक डिजीज वालों व वृद्धों को को पल्स ऑक्सोमीटर से प्रतिदिन रक्त में ऑक्सीजन का स्तर नापने की नसीहत दे दी है।

---

कोरोना मीटर

अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-345

पॉजिटिव से नेगेटिव-2216

डिस्चार्ज-2215

कुल मौतें-45

--------------

निचली कोर्ट में हुई कोरोना की दस्तक

एक महीने पूर्व राजस्थान हाईकोर्ट का एक रीडर कोरोना संक्रमित पाया गया, शुक्रवार को अधीनस्थ न्यायालय में कोरोना ने दस्तक दे दी। निचली कोर्ट के एक रीडर की कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गौरतलब है कि 3 दिन पहले एनआई कोर्ट के एक रीडर की तबीयत खराब होने पर उन्होंने कोरोना जांच करवाई, रिपोर्ट में रीडर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। न्यायालय प्रशासन ने संबंधित कोर्ट के पीठासीन अधिकारी को होम कोरंटाइन कर दिया है जबकि लोअर कोर्ट के सभी रूम में सेनिटाइजेशन किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग