9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: 275 पॉजिटिव, 2 की मौत

    एक कोरोना संक्रमित की 13वें दिन मौत, लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज था, इस कारण कोरोना मृतक नहीं माना, जोधपुर में अब तक 10926 मरीज संक्रमित और 152 की मौत
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. शहर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रविवार को 275 से अधिक रहा। करीब तीन सौ संक्रमित सामने आए। लेकिन चिकित्सा प्रशासन ने सूची देरी से आने के कारण 25-30 नाम कम जोड़े हैं। वहीं महात्मा गांधी अस्पताल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
गांधी अस्पताल में भर्ती पीपाड़ सिटी निवासी दुर्गाराम (63 ) और बी रोड सरदारपुरा निवासी कन्हैयालाल (74 ) की मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी बताई गई। 2682 सैंपल की जांच में कुल सवा दस फीसदी संक्रमित सामने आए। संक्रमितों में 89 फिमेल और 186 मेल हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व निजी लैब ने 122, एम्स ने 27 और डीएमआरसी ने 126 संक्रमित बताए हैं। 143 संक्रमितों को रविवार को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 8 डॉ. एसएस मेडिकल कॉलेज और 135 होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना संक्रमित की 13वें दिन घर में मौत

मसूरिया न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे बालाजी रोड निवासी किशनलाल प्रजापत (75 ) की रविवार को मौत हो गई। ये वृद्ध मृतक गत 10 अगस्त को संक्रमित आए थे। जिन्हें गांधी अस्पताल भर्ती करने के बाद बोरानाड़ा कोविड सेंटर भेजा गया, जहां से चार दिन पूर्व उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। घर में शुगर की समस्या आने के कारण इन्हें गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि मरीज को डिस्चार्ज करने के कारण चिकित्सा प्रशासन ने किशनलाल की मौत को अपनी सूची में नहीं जोड़ा है। वहीं एमडीएम अस्पताल में पीपाड़ सिटी निवासी जरीना ( 55) की एमडीएम अस्पताल में मौत शनिवार को हो गई थी, वहीं जरीना को स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को भी नहीं जोड़ा।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-2442 से ज्यादा

पॉजिटिव से नेगेटिव-8338

डिस्चार्ज-8337

कुल मौतें-152

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग