9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के 90 प्रतिशत वार्ड में कोरोना के एक्टिव मरीज, सिर्फ 16 वार्ड ग्रीन जोन में

- दो दिन का लॉकडाउन शुरू- शहर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जो चपेट में नहीं आया
less than 1 minute read
Google source verification
शहर के 90 प्रतिशत वार्ड में कोरोना के एक्टिव मरीज, सिर्फ 16 वार्ड ग्रीन जोन में

शहर के 90 प्रतिशत वार्ड में कोरोना के एक्टिव मरीज, सिर्फ 16 वार्ड ग्रीन जोन में

जोधपुर. शहर में आज से दो दिन का लॉकडाउन है। इसके पीछे कई कयास और चर्चाएं भी शुरू हुई। हालांकि प्रशासन का दावा है कि सभी को विश्वास में लेकर यह निर्णय किया गया। लेकिन फिर भी कई लोग लॉकडाउन को इसका हल नहीं बता रहे हैं। कोविड-१९ का शहर में किस तेजी से फैलाव हुआ है, उसको समझने के लिए जिला प्रशासन की एक रिपोर्ट महत्वपूर्ण है। नगर निगम क्षेत्र के १६० वार्ड में करीब ९० प्रतिशत वार्ड में एक्टिव केस है। यानि महज १६ वार्ड ही एेसे हैं जो ग्रीन जोन में हैं। यह आंकड़ा भी प्रतिदिन बदलता है। इनमें भी १० से ज्यादा एेसे वार्ड हैं जो कि रेड कैटेगरी में है, यानि यहां २० से भी ज्यादा एक्टिव केस हैं।

फैक्ट फाइल
- १५८४ एक्टिव केस
- ४६९ संक्रमित नगर निगम उत्तर में
- ६६८ पॉजीटिव नगर निगम दक्षिण में
- ३७४ मरीज ग्रामीण क्षेत्र में


ग्रीन वार्ड
शहर में १६० में नगर निगम उत्तर व दक्षिण में ८०-८० वार्ड हैं। निगम उत्तर में ११ वार्ड ग्रीन जोन में हैं और दक्षिण में ५ वार्ड है। यानि १६ वार्ड में भी कोरोना मरीज नहीं। यह रिकॉर्ड ६ अगस्त रात तक का है। इसके अलावा एक से १० तक मरीज वाले वार्ड येलो जोन और ११ से २० तक एक्टिव मरीज वाले वार्ड पिंक जोन में रखे गए हैं।

रेड जोन
नगर निगम उत्तर में २ वार्ड और निगम दक्षिण में ६ वार्ड रेड जोन में है। यानि यहां २१ से ज्यादा एक्टिव मरीज है। वर्तमान में सबसे ज्यादा मरीज निगम दक्षिण के वार्ड संख्या ५३ में हैं, यहां ५४ एक्टिव मरीज है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग