
कोरोना ने पकड़ी मंद गति,19 नए संक्रमित मिले
जोधपुर. कोरोना संक्रमण ने रविवार को हल्की मंद गति पकड़ी है। 5 से 12 के बीच चलने वाला संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 19 संक्रमितों पर जा पहुंचा है। जोधपुर में अब तक 60989 रोगी संक्रमित और 919 की मौत हो चुकी है। फरवरी के 7 दिनों में 79 रोगी संक्रमित हुए हैं और 1 मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के बनाए हरेक जोन से इक्का-दुक्का लोग संक्रमित आ रहे है।
आज से खुलेंगे स्कूल
राज्य सरकार कक्षा 9 से 12वीं तक की स्कूल खोलने के बाद अब सोमवार से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खोलेगी। जोधपुर के कुल 2361 स्कूल में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चे स्कूलों में अध्ययन करने पहुंचेंगे। इसमें छात्रों के हैंड सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस सहित विभिन्न नियमों की पालना के साथ अध्ययन करवाया जाएगा। स्कूल खुलने के साथ अभिभावकों में भी कोरोना को लेकर चिंता पैदा हो गई है। कई अभिभावक डर रहे हैं कि उनके बच्चों को स्कूल जाने से कोरोना नहीं हो जाए। हालांकि शहर के कई निजी स्कूलों ने अभी तक अपने स्कूल नहीं खोले है, कुछेक स्कूलों ने बच्चों को अलग-अलग दिन के हिसाब से बुलाया है, इन विद्यार्थियों का स्कूल सुबह साढ़े 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
Updated on:
07 Feb 2021 11:25 pm
Published on:
07 Feb 2021 11:25 pm
