9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में उड़ानें आसमां में

- जुलाई 2020 की तुलना में जुलाई 2021 में कोरोना अधिक होने के बावजूद हवाई जहाजों ने नापा आसमां- प्रदेश के समस्त 6 एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट और यात्रियों में इजाफा रहा
2 min read
Google source verification
कोरोना: पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में उड़ानें आसमां में

कोरोना: पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में उड़ानें आसमां में

जोधपुर. कोरोना-19 में लॉकडाउन लगने से हवाई सेवाओं को काफी नुकसान हुआ। विशेषकर कोविड प्रथम लहर के छह महीने बाद तक एयरलाइंस कम्पनियां पटरी पर नहीं आ पाई। ठीक साल भर बाद दूसरी लहर आ गई लेकिन इस बार एयरलाइंस कम्पनियों और यात्रियों दोनों ने ही हिम्मत रखी और जहाजों को जमीन पर आने से रोक दिया। प्रथम लहर के बाद जुलाई 2020 की तुलना में दूसरी लहर के बाद जुलाई 2021 में एयरक्राफ्ट ऑपरेशन दुगुने से अधिक हुए। यात्रियों की संख्या भी पर्याप्त रही जिससे हवाई उद्योग डांवाडोल होने से बच गया।

प्रदेश के छह एयरपोर्ट जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, किशनगढ़ और जैसलमेर में दूसरी लहर के समय मई और जून में हवाई यात्रियों की संख्या में कुछ कमी आई थी लेकिन प्रथम लहर की तरह हवाई उद्योग पूरी तरह से बंद नहीं हुआ। जुलाई में एक बार फिर से उड़ानें बढ़ गई और अगस्त में तो नए रुट्स पर भी एयर कनेक्टिविटी शुरू हुई।

प्रथम लहर और दूसरी लहर के बाद प्रदेश के एयरपोर्ट की स्थिति
एयरक्राफ्ट मूवेंट ------------------- यात्रियों की संख्या
शहर ----- जुलाई 2021-जुलाई 2020-----------जुलाई 2021-जुलाई 2020
जयपुर----- 1395 ----- 1016 -----------------140369 ----- 86522
जोधपुर----- 342 ----- 10 -------------------- 38852 ----- 734
उदयपुर ----- 417 ----- 106 ------------------ 45142 ----- 6479
बीकानेर----- 23 ----- 62 -------------------- 722 ----- 454
जैसलमेर----- 36----- 22 ------------------- 764 ----- 454
किशनगढ़----- 250----- 162----------------- 11523----- 7731
..........................

मार्च 2021 में पीक पर था कोरोना
कोरोना की प्रथम लहर आने के ठीक एक साल बाद मार्च 2021 में हवाई सेवाएं लगभग पटरी पर आ गई थी। पहले की तरह अधिकांश शहरों से उड़ानें शुरू हो गई। जयपुर में करीब 2500, जोधपुर व किशनगढ़ में करीब 350, उदयपुर में करीब 700 एयरक्राफ्ट मूवमेंट पहुंच गया था लेकिन अप्रेल में कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर से आसमां नापते जहाजों को नीचे आने पर मजबूर कर दिया। हवाई सेवाएं पूरी तरीके से जमीं पर तो नहीं आई लेकिन ऊंची उड़ान का अभी भी इंतजार है।

इस साल प्रदेश के 6 एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट
शहर -----जनवरी -- फरवरी -- मार्च -- अप्रेल -- मई -- जून --जुलाई
जयपुर---- 2468 -- 2269 --2579 --1787 --669 --752 --1395
जोधपुर--- 302 -- 306 -- 358 -- 358 -- 264 -- 194 -- 342
उदयपुर--- 585 -- 672 -- 714 -- 427 -- 156 -- 206 -- 417
बीकानेर-- 42 -- 58 -- 60 -- 40 -- 16 -- 18 -- 23
जैसलमेर--170 --92 -- 112 --58 -- 46 -- 16 -- 36
किशनगढ़ -208 -- 268 -- 322 -- 194 -- 110 --188 -- 250

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग