9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कागा मेले में होगी कोरोना गाइडलाइन पालना

दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में लगेंगे 32 सीसीटीवी कैमरे
less than 1 minute read
Google source verification
कागा मेले में होगी कोरोना गाइडलाइन पालना

कागा मेले में होगी कोरोना गाइडलाइन पालना

जोधपुर. शीतला माता कागा तीर्थ ट्रस्ट की साधारण सभा का आयोजन रविवार को ट्रस्ट अध्यक्ष निर्मल कच्छवाह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का स्वागत किया गया। सभा में आगामी शीतला माता मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में श्रद्धालुओं को मंदिर में बिना मास्क एवं सेनिटाइज किए प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया गया। बिना मास्क आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रस्ट की ओर से मास्क वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष निर्मल कच्छवाह ने बताया कि दर्शनार्थियों को अलग अलग ग्रुप के रूप में प्रवेश और राज्य सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना की जाएगी। दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मंदिर में मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है । सभा के अंत में सचिव देवेश कच्छवाह ने आभार जताया। शीतला माता कागा तीर्थ ट्रस्ट की साधारण सभा का आयोजन रविवार को ट्रस्ट अध्यक्ष निर्मल कच्छवाह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का स्वागत किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग