9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में कोरोना से अब तक 39090 मरीज संक्रमित और 529 से ज्यादा संक्रमितों की मौत

- कोरोना पकड़ रहा गति- 480 पॉजिटिव और 2 मौतें- फांसी लगाकर जान देने वाली युवती निकली कोरोना पॉजिटिव
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में कोरोना से अब तक 39090  मरीज संक्रमित और 529 से ज्यादा संक्रमितों की मौत

जोधपुर में कोरोना से अब तक 39090 मरीज संक्रमित और 529 से ज्यादा संक्रमितों की मौत

जोधपुर. कोरोना के मामले जोधपुर में अब रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। शहर में शुक्रवार को ४८० नए संक्रमित सामने आए और एम्स-एमजीएच में १-१ मौत हो गई। कोरोना की बढ़ती संख्या और अगला दौर सामने आने वाली सूचनाओं ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल दिया है।

मानसागर महामंदिर निवासी फांसी लगाकर जान देने वाली युवती भावना ( २२) की रिपोर्ट मरणोपरांत लिए गए सैंपल में कोरोना पॉजिटिव आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में तीसरा पुलिया चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेन्द्र प्रसाद का निधन हो गया। जोधपुर में अब तक कोरोना के ३९०९० मामले सामने आए और ५२९ से ज्यादा की मौतें हो गई हैं।

सरकारी रिपोर्ट में महज १९१ संक्रमित
सरकारी रिपोर्ट में केवल १९१ संक्रमित बताए गए हैं। चिकित्सा विभाग लगातार पॉजिटिव व मौतें छिपा रहा है। विभाग ने जोन अनुसार प्रतापनगर-५, शहर परकोटा- ३, उदयमंदिर-१०, महामंदिर-१८, मसूरिया-१५, शास्त्रीनगर-१३, मधुबन-१८, रेजिडेंसी-२७, बीजेएस- १३ संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-९, सालावास ( लूणी)-११, बिलाड़ा-३, भोपालगढ़-१०, ओसियां-२, बावड़ी-२, फलोदी-१८, बाप- १०, शेरगढ़-१ और बालेसर-३ संक्रमित बताए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग