9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन से कोरोना ‘शून्य’, एक माह में सातवीं बार आ चुका शून्य

अगस्त माह में कोरोना संक्रमण धीमा रहने की उम्मीद
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. कोरोना संक्रमण पिछले एक माह में सातवीं बार शून्य आ चुका है। जुलाई माह तो कोरोना के लिहाज से अच्छा रहा ही, साथ ही अब अगस्त माह से भी उम्मीद हैं कि कोरोना संक्रमण धीमा रहे। इससे पहले जुलाई माह में पांच बार कोरोना आंकड़ा शून्य आया था। जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण शून्य आया। जबकि इससे पहले कभी भी लगातार दो दिन तक कोरोना संक्रमण शून्य नहीं आया। यदि अब गुरुवार को भी संक्रमण शून्य आ गया तो हैट्रिक हो सकती है। एक रोगी डिस्चार्ज किया गया। अगस्त माह के ४ दिनों में ४ पॉजिटिव, ४ डिस्चार्ज व शून्य मौत हैं। इस साल ७१२०८ पॉजिटिव, डिस्चार्ज ६७४६० और १२ सौ की मौत हो गई है।

आज लगेगी कोविशिल्ड की प्रथम-द्वितीय डोज
जोधपुर. जोधपुर में गुरुवार को कोविशिल्ड वैक्सीन की प्रथम-द्वितीय दोनों डोज लगेगी। वैक्सीनेशन उम्मेद, एम्स, एमजीएच व एमडीएम अस्पताल में होगा। इसके लिए बुधवार शाम ऑनलाइन सेशन स्लॉट बुकिंग हुई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग