9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के कर्मवीर : ये चार दोस्त पुलिस, चिकित्सा व निगम कार्मिकों की कर रहे सेवा

लॉकडाउन में खुद की जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे पुलिस, चिकित्साकर्मी एवं निगम कार्मिकों की सेवा करते देखा तो मन में उनके लिए कुछ करने का ख्याल आया। फिर इनको मिनरल वॉटर, ज्यूस, सेनेटाइजर व छाता उपलब्ध करवाने का काम शुरू कर दिया जो लॉकडाउन जारी रहने तक करते रहेंगे। यह कहना है पालरोड निवासी अनस खान का।
less than 1 minute read
Google source verification
corona ke karamvir : four friends are providing services to police

कोरोना के कर्मवीर : ये चार दोस्त पुलिस, चिकित्सा व निगम कार्मिकों की कर रहे सेवा

जोधपुर. लॉकडाउन में खुद की जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे पुलिस, चिकित्साकर्मी एवं निगम कार्मिकों की सेवा करते देखा तो मन में उनके लिए कुछ करने का ख्याल आया। फिर इनको मिनरल वॉटर, ज्यूस, सेनेटाइजर व छाता उपलब्ध करवाने का काम शुरू कर दिया जो लॉकडाउन जारी रहने तक करते रहेंगे। यह कहना है पालरोड निवासी अनस खान का।

उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों व निगम कार्मिकों को भी कोरोना की चपेट में आने का डर रहता है फिर भी वे हमारे लिए ड्यूटी पर तैनात है। यह सोचकर दोस्त परवेज खान, संयम राजपुरोहित, सुमेरसिंह, आयूष मेहरा व आनंद निकुब से चर्चा कर यह काम शुरू किया। जिससे यह लोग ड्यूटी करने के दौरान संक्रमण से बच सके।

रोजाना बनवाते हैं भोजन पैकेट
अनिश ने बताया कि इसके साथ ही वे रोजाना 1500 जरुरतमंदों के लिए भोजन पैकेट भी तैयार करवाते है तथा उनका गु्रप खुद जरुरतमंदों में पैकेट वितरित करने जाता है। उन्होंने बताया रोजाना करीब साढ़े चार सौ ज्यूस पैकेट, तीस कर्टन मिनरल वॉटर कोरोना वॉरियर्स को जाकर देते है तथा अभी तक पच्चीस सौ छते व करीब छह हजार लीटर सेनेटाइजर वितरित कर चुके है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग