9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

corona latest news:  6 दिन में 114 जने संक्रमित, इधर, बीए.2.75 का खतरा

बुधवार को संक्रमण दर- 7.08 फीसदी, 28 नए कोरोना रोगी मिले
less than 1 minute read
Google source verification
corona latest news:  6 दिन में 114 जने संक्रमित, इधर, बीए.2.75 का खतरा

corona latest news:  6 दिन में 114 जने संक्रमित, इधर, बीए.2.75 का खतरा


जोधपुर. साल के शुरुआती जनवरी-फरवरी माह में ओमिक्रॉन की दहशत के बाद जुलाई माह भी डरा रहा है। जुलाई माह के 6 दिन में 114 जने कोरोना संक्रमित हुए हैं। इधर, देश में कोरोना ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट बीए 2.75 मिला है। इससे प्रदेश चिकित्सा विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि नए वेरिएंट का प्रदेश में कोई केस नहीं मिला है। लेकिन वेरिएंट नया होने के चलते विशेषज्ञों ने चिंता जरूर जताई है।

जिले में बुधवार को 28 नए संक्रमित मिले हैं और 10 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया है। 131 एक्टिव केस हैं। शहर में सबसे ज्यादा केस रेजिडेंसी जोन से 7 मिले हैं। मसूरिया जोन से 6, बीजेएस जोन से 5, शहर परकोटा-महामंदिर से 3-3, उदयमंदिर जोन से 2 और शास्त्रीनगर-मधुबन जोन से 1-1 रोगी पॉजिटिव मिला। देहात के दस ब्लॉक में कोई संक्रमित नहीं मिला। बुधवार को संक्रमण दर 7.08 फीसदी रही, कुल 395 सैंपल लिए गए।भारत में नए वेरिएंट का प्रवेश चिंता का विषय

भारत के बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, कर्नाटक्, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्रा व तेलंगाना में कुल 69 केस ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बीए.2.75 के मिले हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पीके खत्री के अनुसार जोधपुर में ओमिक्रॉन ट्रेंड ही चल रहा है। ये वेरिएंट अभी इंडिया में आया है तो धीरे-धीरे इसकी रफ्तार के बारे में पता चलेगा। इधर, मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नवीन किशोरिया ने कहा कि संभावना हैं कि जो पहले इंफेक्टेड हुए थे, वे भी चपेट में आ सकते हैं। अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन सभी को अलर्ट व ध्यान रखने की जरूरत है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग