9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में नहीं घट रहे कोरोना रोगी

    कोरोना संक्रमण के 340 नए केस मिले और 10 की मौत
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के मामले में इजाफा बरकरार है। अभी तक भी शहर से ज्यादा रोगी गांवों से सामने आ रहे है। बनाड़, लूणी व शेरगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे है। अब सोमवार को जिले में 340 नए रोगी मिले और 1066 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं एम्स, एमडीएम व एमजीएच में 10 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मई माह के 24 दिनों में 32006 जने संक्रमित, 45588 डिस्चार्ज और 678 ने दम तोड़ा है। वहीं इस साल अब तक 69659 जने संक्रमित, 59632 डिस्चार्ज और 1122 मौतें हुई हैं।
एमडीएम अस्पताल में बाराई फलोदी निवासी गुड्डी देवी (48 ), प्रतापनगर निवासी रविन्द्र कुमार भटनागर (75 ), बिलाड़ा निवासी ओमप्रकाश (51 ), एमजीएच में फलोदी निवासी नासूराम ( 67), हरिओम नगर निवासी रूकमा देवी ( 90) और भावी बिलाड़ा निवासी वासुदेवी ( 39) की मौत हो गई। एम्स जोधपुर में मसूरिया निवासी पुष्पा देवी ( 83), चौहाबो 18 सेक्टर निवासी रूपसिंह ( 66), चौहाबो 12 सेक्टर निवासी दिनेश व्यास ( 55), प्रेमविहार नांदड़ी निवासी भानाराम ( 35) का निधन हो गया।

6665 को लगी वैक्सीन

जोधपुर. जोधपुर में मंगलवार को 6665 को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई। हैल्थ वर्कर्स में 121 प्रथम, 17 द्वितीय, फ्रंटलाइन में 103 प्रथम, 113 द्वितीय, 18 से 44 आयुवर्ग में 3463, 45 से 60 आयुवर्ग में प्रथम 2485, 303 द्वितीय, 60 से ऊपर 493 प्रथम, 117 को द्वितीय डोज लगी। 550 जनों ने कुल द्वितीय डोज ली। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि वैक्सीनेशन 89 साइट्स पर हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग