9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमित एएसआइ की मृत्यु, पुलिसकर्मी की मृत्यु का पहला मामला

- पुलिस स्टेशन करवड़ में थे पदस्थापित, ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगडऩे पर हुए थे होम आइसोलेट
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना संक्रमित एएसआइ की मृत्यु, पुलिसकर्मी की मृत्यु का पहला मामला

कोरोना संक्रमित एएसआइ की मृत्यु, पुलिसकर्मी की मृत्यु का पहला मामला

जोधपुर.
पुलिस स्टेशन करवड़ में पदस्थापित एएसआइ मूलसिंह कोरोना से जंग हार। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद से एम्स में भर्ती एएसआइ की रविवार को मृत्यु हो गई। जिले में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी की मृत्यु का यह पहला मामला है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि मूलत: नागौर में गोटन हाल बीजेएस कॉलोनी निवासी मूलसिंह सिंह (54) पुत्र भंवरसिंह पुलिस स्टेशन करवड़ में पदस्थापित थे। गत २५ अगस्त को तबीयत खराब हो गई। मण्डोर सैटेलाइट अस्पताल में जांच करवाने पर प्लेट लेट्स कम पाए गए। उन्होंने पुलिस स्टेशन में फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी। एेसे में उन्हें मेडिकल अवकाश पर रवानगी दी गई। कोविड-१९ जांच कराने पर गत 27 अगस्त को वो पॉजीटिव पाए गए। उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया।
इस बीच, तबीयत अधिक बिगडऩे पर 29 अगस्त को एएसआइ मूलराजसिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। नौ दिन तक इलाज चला, लेकिन रविवार सुबह 8.13 बजे एएसआइ मूलराजसिंह की मृत्यु हो गई। कोविड-१९ गाइडलाइन के तहत अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया।
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर व डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम पार्थिव देह के साथ पैतृक गांव गोटन पहुंचे, जहां अपराह्न बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतक मूलराजसिंह के दो पुत्र हैं और दोनों अभी अविवाहित हैं।
पुलिस बेड़े में शोक की लहर
एएसआइ की मृत्यु का पता लगते ही कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। उनकी असामायिक मृत्यु पर कमिश्नरेट के अधिकारी व कर्मचारियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग