9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना पॉजिटिव कर रहे होम आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन

- जिला प्रशासन टीम ने हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 12 का किया दौरा- बीएलओ ने क्षेत्र को सीज कराने की मांग की
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 07, 2021

कोरोना पॉजिटिव कर रहे होम आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन

कोरोना पॉजिटिव कर रहे होम आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन

जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 12 में कोरोना पॉजिटिव मरीजों द्वारा होम आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा किया। मसूरिया जोन के इंसीडेंट कमांडर व निगम उपायुक्त रोहित कुमार और एसीपी नीरज शर्मा के साथ मसूरिया जोन के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र जोशी, डॉ प्रहलाद कच्छवाहा, डॉ संदीप सोनी ने पुलिस दल के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही प्रस्तावित की। क्षेत्र के बीएलओ डॉ धर्म नारायण माथुर ने कंटेनमेंट जोन को निगम से सीज कराने का निवेदन किया। इस दौरान क्षेत्र के पूर्णसिंह राजपुरोहित, सुधीर व्यास, गोविंद पारवानी, दीपक सोनी सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे।
-
65 पॉजिटिव मामले
क्षेत्र के दीपक सोनी ने बताया कि कोरोना-2 के तहत अब तक 65 पॉजिटिव मामले आ चुके है, इनमें 15 रिकवर हो चुके है। 3 अन्यत्र ट्रांसफ र 5 अस्पताल में तथा 41 एक्टिव मरीज होम क्वांरटीन है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग