9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना मंद, शिक्षा विभाग की चिंता तेज

    न्यून परीक्षा परिणाम रखने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग का अलर्ट
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना मंद, शिक्षा विभाग की चिंता तेज

कोरोना मंद, शिक्षा विभाग की चिंता तेज

ग्राउंड रिपोर्ट

जोधपुर. बीते सत्र 2019-20 में प्रदेश की 10 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों ने दसवीं-बारहवीं बोर्ड रिजल्ट में कोई विशेष परिणाम नहीं दिखाया था। इस बार कोरोनाकाल में पूरी स्कूल खुली नहीं, अब शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को एक बार फिर से परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता सताने लगी है। ऐसे में शिक्षा विभाग के माध्यमिक निदेशालय ने दसवीं बोर्ड के लिए 14256 और बारहवीं बोर्ड में अच्छा परिणाम देने के लिए 10607 स्कूलों को अलर्ट जारी किया है। इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम न्यून व उसके नजदीक रहा था। निदेशक सौरभ स्वामी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 9 व 11 के रिजल्ट का विश्लेषण किया जाना आवश्यक है। प्रथम श्रेणी लाने वाले विद्यार्थियों पर विशेष फोकस रखने को कहा। जिस विषय में परीक्षा परिणाम गुणात्मक दृष्टि से न्यून है, उसमें अतिरिक्त प्रयास किए जाने चाहिए।

दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में न्यून परीक्षा परिणाम देने वाले जिलेवार स्कूलों की संख्या
जिले का नाम- बारहवीं बोर्ड -दसवीं बोर्ड

जयपुर - 640 - 870
उदयपुर - 566 - 708

अलवर- 559 - 736
जोधपुर - 480 - 653

बाड़मेर - 480 - 667
चूरू - 296 - 480

भीलवाड़ा - 428 - 411
भरतपुर - 397 -515

सीकर - 387 - 562
बीकानेर - 311 - 411

कोटा - 223 - 305
पाली - 357 - 475

प्रतापगढ़ - 168 - 200

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग