9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का बुरा धमाका, एक दिन में सर्वाधिक 639 मरीज और 4 मौत

  13 दिन में 5608 मरीज संक्रमित और 61 से ज्यादा मौत  
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना का बुरा धमाका, एक दिन में सर्वाधिक 639 मरीज और 4 मौत

कोरोना का बुरा धमाका, एक दिन में सर्वाधिक 639 मरीज और 4 मौत

जोधपुर. दिवाली त्योहार के बीच कोरोना ने अपना धमाका कर रखा है। शहर में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ 639 मरीज सामने आए। जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले जोधपुर में गत 24 सितंबर को 630 कोरोना रोगी सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से राज्य सरकार से लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तक चिंता में आ गया है। जोधपुर में अब तक 42160 मरीज संक्रमित और 566 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। बीते 13 दिन में 5608 मरीज संक्रमित और 61 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। निजी अस्पतालों की मौतें तो सामने तक नहीं आ रही है।
महात्मा गांधी अस्पताल में सांखलों का बास मगरा निवासी सरला गहलोत ( 72) और पांच बत्ती सांसी कॉलोनी निवासी शांति (77 ) की मौत हो गई। एमडीएम अस्पताल में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी घनश्याम शर्मा ( 69) और बीजेएस कॉलोनी निवासी शैतानसिंह राठौड़ (65 ) का निधन हो गया। वहीं 284 मरीज डिस्चार्ज हो हुए हैं।

राजेन्द्र सोलंकी पॉजिटिव, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना

जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी भी कोरोना पॉजिटिव आए है। वे गुरुवार रात ही एम्स में भर्ती हो गए थे। उनकी स्वास्थ्य विभाग से डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज गई रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका सीटी स्कोर भी 3 आया है। उनकी ऑक्सीजन सेचुरेशन सामान्य में 98 आई है। लेकिन सोलंकी ऐहतियात के तौर पर एयर एंबुलेंस से शुक्रवार रात दिल्ली रवाना हो गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग