9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में कोरोना ने ली 4 और जान

    जोधपुर में अब तक 2645 मरीज संक्रमित
2 min read
Google source verification

जोधपुर. कोरोना का कहर जोधपुर के लिए जानलेवा बनने लग गया है। जून माह के 27 दिन में कुल 29 कोरोना संक्रमितों की मौतें हो चुकी है। शहर में शनिवार को प्रशासन ने एक साथ 4 कोरोना से संक्रमित मरीजों के मौत की पुष्टि की। इसमें 2 मौतें एम्स और 2 मौतें एमजीएच में हुई। अब तक मौतों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। 40 नए संक्रमित केस सामने आए और 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं कजाखस्तान से एमबीबीएस करने वाले जोधपुर निवासी 14 मेडिकोज में से 9 संक्रमित निकले। ये सभी कायलाना रोड स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 21, एम्स ने 4 और डीएमआरसी ने 15 संक्रमित बताए। कुल 1614 सैंपल की जांच में 2.47 फीसदी संक्रमित पाए गए हैं। ब्रह्मपुरी क्षेत्र से भी पहला संक्रमित सामने आया। जोधपुर में अब तक 2645 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

एम्स में भर्ती रावतों का बास निवासी गवरी देवी (93) की मौत हो गई। इन्हें हाइपर टेंशन और हाइपोथाइरोडिज्म भी था। यहीं भर्ती कबूतरों का चौक निवासी अब्दुल मोहसिन ( 67) की मौत हुई, ये ओबेसिटी व श्वास संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। एमजीएच में एबी गफर (70 ) और जालोरियों का बास निवासी रामकिशन (75 ) की भी मौत हो गई। गफर को सीओपीडी की बीमारी बताई गई। रामकिशन को कार्डियक अटैक बताया गया। वहीं तिलवाडिय़ा में रॉबर्ट हवेली के पास मकान में पिंकी (18) पुत्री उगमसिंह ने घर के कमरे में चुनड़ी से फंदा लगा लिया। ये युवती भी मरणोपरांत जांच में संक्रमित पाई गई। इसे विभाग ने कोरोना मौत के रिकॉर्ड में नहीं लिया है।
-------

यहां से आए संक्रमित
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड-1

नेहरू पार्क-2
खोखरिया-1

जालोरियों का बास-2
19 सेक्टर,21 चौहाबो-2

राजबाग सूरसागर-2
नागौरी गेट-1

नई सड़क-1
चौहाबो-1

सूरसागर-1
जालोरी गेट-1

खांडा फलसा-1
कमला नेहरू नगर-1

हीरादेसर-1
रामनगर नांदड़ी-2

काली बेरी-2
घंटाघर-1

महामंदिर रेलवे स्टेशन-1
नाइयों का चौक सिटी पुलिस-2

गोपाल पोल उम्मेद चौक-1
लायकान मोहल्ला-1

आचार्यों का मोहल्ला-1
मंडोर-1

कीर्ति नगर-1
हरिओम नगर कीर्ति नगर-1

कागा कागड़ी-1
कलाल कॉलोनी-3

छिपों की घाटी-1
देवी रोड चांदणा भाकर-1

ब्रह्मपुरी-1
नियारियों की मस्जिद-1

----------

40 डिस्चार्ज

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 7, एम्स ने 16 और होम आइसोलेशन से 17 डिस्चार्ज हुए हैं। सभी शिप हाउस, खांडा फलसा, कबूतरों का चौक, कृष्णा लीला नगर, मोती चौक, जालोरी गेट, शिव कॉलोनी, बड़ा बास मथानिया, सरदारपुरा, पुंगल पाडा, पीएचडी कॉलोनी, कलाल कॉलोनी, प्रतापनगर, कागा कागड़ी, लायकान मोहल्ला, कुड़ी हाउसिंग बोर्ड, श्रीराम नगर, कुम्बारा की बगेची, बच्चे की गली घंटाघर व चौहाबो के रहने वाले हैं।

----------
कोरोना मीटर

अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-340
पॉजिटिव से नेगेटिव-2256

डिस्चार्ज-2255
कुल मौतें-50

------------

दो न्यायिक अधिकारी भी संक्रमित

जोधपुर मेट्रो की दो न्यायिक अधिकारी कोरोनावायरस से संक्रमित हुई है। इन दोनों अधिकारियों ने शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक में भी हिस्सा लिया था। वहीं एक न्यायिक अधिकारी के पति चिकित्सक है, जो एम्स में भर्ती चल रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग