9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमार व वृद्धों को आज से लगेंगे कोरोना के टीके

  कोविड-19 टीकाकरण 2.0 अभियान शुरूइधर, 18 नए संक्रमित मिले और 11 हुए डिस्चार्ज  
3 min read
Google source verification
बीमार व वृद्धों को आज से लगेंगे कोरोना के टीके

बीमार व वृद्धों को आज से लगेंगे कोरोना के टीके

जोधपुर. हैल्थ वर्कर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगने के बाद आमजन में टीका पहुंच गया है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जोधपुर में जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में कोविड-19 टीकाकरण 2.0 सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु व 45 से 59 वर्ष तक की उम्र के ऐसे व्यक्ति जो कि गाइडलाइन में उल्लेखित गंभीर बीमारी से ग्रसित है उन सभी का चयनित राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क टीकाकरण होगा। ये होगी लाभार्थी की पात्रता60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के व्यक्ति, कोविड -19 टीकाकरण के लाभार्थी होंगे। ऐसे लाभार्थी की उम्र की गणना का आधार 1 जनवरी 2022 निर्धारित किया गया है। लक्षित आयु 45 से 59 वर्ष की उम्र के जटिल बीमारियों से ग्रसित उन्हीं व्यक्तियों के टीके लगाए जा सकेंगे जो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूचीबद्ध 20 बीमारियों में से ग्रस्त है।

ये 20 बीमारियां हैं

हार्ट फेलियोर जिसमें गत एक वर्ष में हॉस्पिटल भर्ती शामिल हो,पोस्ट कार्डियक ट्रंासप्लांट,लेफ्ट वेंट्रीक्यूलर डिस्फं क्शन जिसमें एलवीइएफ, 40 प्रतिशत से कम है,ह्रदय के वाल्व की बीमारी (मध्यम या गंभीर)

जन्मजात ह्रदय की बीमारी (गंभीर पीएएच या प्रारम्भिक पीएएच), कोरोनरी आर्टरी डिजीज, जिसमें सीएबीजी,पीटीसीए, एमआइ,एंजाईना और उच्च रक्तचाप/मधुमेह, जो उपचाराधीन है। सीटी/एमआरआई अभिलेख प्रमाणित स्ट्रोक और उच्च रक्तचाप/मधुमेह, जो उपचाराधीन है , पल्मोनरी आर्टियल हाईपरटेंशन और उच्च रक्तचाप/मधुमेह, जो उपचाराधीन है
मधुमेह (10 वर्ष से ज्यादा या जटिलता के साथ) और उच्च रक्तचाप, किडनी/लीवर/हिमेटोपाईटिक हेमोटोपिक स्टैम सेल प्रत्यारोपण - हो चुका है या वेटिंग, किडनी की बीमारी (अंतिम स्तर पर) (हीमोडायलिसिस/सीएपीडी), वर्तमान में लंबे समय से कार्टिस्टेरोइड्स/इम्यूनोसप्रेसेंट मेडिसिन का सेवन कर रहे रोगी

डिकम्पेनसेटेड सिरोसिस, श्वसन तकलीफ , जिसमें 2 वर्ष मे हॉस्पिटल भर्ती शामिल हो (फेवी50 प्रतिशत से कम)
लिम्फ ोमा/ल्यूकेमिया/मायलोमा, गत 1 जुलाई 2020 या इसके बाद सोलिड केंसर के निदान हुए के मरीज/कीमो थेरेपी ले रहे रोगी, सिकल सैल डिजीज/बोन मैरो फेलियोर/,प्लास्टिक एनीमिया/थेलेसेमिया- मेजर

प्राईमरी इम्यूनोडिफिसिएन्सी डिजीज/ दिव्यांगता के रोगी (बौद्धिक दिव्यांगता/मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी/एसिड अटैक विक्टिम जिनमें श्वसन तंत्र प्रभावित हुआ है/हाई -सपोर्ट आवश्यकता के दिव्यांग/बहु दिव्यांगता जिसमें गंूगापन बहरापन शामिल है।
ऐसे मरीजों को रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिनर्स (आरएमपी) स्तर से जारी चिकित्सकीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। इन अनिवार्य चिकित्सकीय डॉक्यूमेंट के बिना व्यक्ति को इस चरण में टीकाकरण की सुविधा नही मिलेगी। पात्र लाभार्थियों को पहचान पत्र अनिवार्यत लाने होंगे 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के व्यक्तिओं को पहचान एवं उम्र के प्रमाणीकरण के लिए संबंधित डॉक्यूमेंट (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी/पंजीयन के समय दर्ज पहचान पत्र व अन्य संबंधित) साथ लाना होगा।

45 वर्ष से 59 वर्ष के लाभार्थियों को पहचान एवं उम्र के प्रमाणीकरण के लिए संबंधित पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी/पंजीयन के समय दर्ज पहचान पत्र व अन्य संबंधित) व रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर्स का प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रा्ररूप पत्र में) जो को- मोरबिडीटी के 20 सूचित बीमारियों से ग्रसित होने का प्रमाणीकरण करेंगे।

ऐसे होगा पात्र लाभार्थियो का पंजीयन

कोविड वैक्सीनशन 2.0 अभियान के पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र कोविड वैक्सीनशन केंद्र पर ऑन साइट पंजीकरण, अपॉइंटमेंट, वेरिफि केशन एवं वैक्सीनशन उसी दिन करवा सकते है। साथ ही पात्र लाभार्थी विभिन्न आईटी प्लेटफ ार्म के माध्यम से ऑनलाइन अपना सेशन प्लान कर सकते है। ओपन स्लॉट्स के लिए गाइडलाइन के तहत क्षमता अनुसार लाभार्थियों का पंजीकरण कर उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा।

सोमवार को जिले की 52 साइट्स पर होगा वैक्सीनेशन

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि सोमवार को जोधपुर में कुल 52 सेशन साइट्स पर पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत 15 सेशन साइट्स शहरी व 37 सेशन साइट्स ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हित की गई है, जहां पर कोविड-19 टीकाकरण 2.0 के पात्र लाभार्थियों का वैक्सीनशन किया जाएगा।

निजी में 250 रुपए प्रति डोज दर निर्धारित

सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वैक्सीनेशन का दायरा विस्तृत करते हुए निजी अस्पतालों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की प्रति डोज की दर 250 रुपए निर्धारित की है, जो निजी अस्पतालों में कोविड-19 का टीका लगवाने वाले व्यक्ति द्वारा संबंधित अस्पताल को चुकानी होगी। निजी अस्पतालों में 1 मार्च से सभी प्रकार की कोविड -19 वैक्सीन डोज (समुदाय स्तर प्रथम डोज/हैल्थ केयर वर्कर, फ्रं टलाईन वर्कर सैकण्ड डोज) शुल्क सहित रहेगी। इसलिए हैल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर, जिन्हे प्रथम डोज निजी अस्पताल में लगी हो, राजकीय अस्पतालों में नि: शुल्क सैकंड डोज का लाभ ले सकते है।

18 नए संक्रमित मिले

शहर में रविवार को कोरोना के 18 नए केस मिले और 11 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया। एक भी रोगी की मौत नहीं हुई। अब तक 61282 रोगी संक्रमित और 922 की मौत हो चुकी है। इस माह में 373 रोगी संक्रमित हुए हैं और 4 की मौत हुई है। वहीं प्रतापनगर, मसूरिया जोन से 1-1, शहर परकोटा-1, उदयमंदिर-शास्त्रीनगर जोन से 3-3 और मधुबन जोन में 4 संक्रमित मिले हैं। देहात के बनाड़ ( मंडोर)में -3 और फलोदी से 1 संक्रमित सामने आया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग