9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में मॉडिफाइड लॉकडाउन आज से, जानिए किस क्षेत्र में जारी रहेगी रोकथाम

मॉडिफाइड लॉकडाउन 3.0 को पूरे देश में सोमवार से लागू किया जाएगा। संक्रमितों का आंकड़ा जोधपुर शहर में लगातार बढ़ रहा है लेकिन इसके कुछ क्षेत्र में मॉडिफाइड लॉकडाउन की राहत मिलेगी। जिला प्रशासन जोधपुर ने आदेश जारी किए हैं।
3 min read
Google source verification
coronavirus update : modified lockdown started in jodhpur

जोधपुर में मॉडिफाइड लॉकडाउन आज से, जानिए किस क्षेत्र में जारी रहेगी रोकथाम

अविनाश केवलिया/जोधपुर. मॉडिफाइड लॉकडाउन 3.0 को पूरे देश में सोमवार से लागू किया जाएगा। संक्रमितों का आंकड़ा जोधपुर शहर में लगातार बढ़ रहा है लेकिन इसके कुछ क्षेत्र में मॉडिफाइड लॉकडाउन की राहत मिलेगी। जिला प्रशासन जोधपुर ने आदेश जारी किए हैं। हालांकि इसमें आधे से ज्यादा शहर का हिस्सा रोकथाम क्षेत्र घोषित है। ऐसे शहर के ज्यादा रफ्तार पकडऩे की उम्मीद कम है।

इन गतिविधियां को मिली स्वीकृति
रेड जोन (रोकथाम क्षेत्र/कफ्र्यू क्षेत्र के अलावा)
औद्योगिक इकाइयां जिनको 29 अप्रेल को अनुमति दी गई थी। उत्पादन इकाइयां जिन्हें निरन्तर प्रक्रिया और उनकी आपूर्ति श्रृंखला की आवश्यकता होती है। पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली सभी इकाइयां। ग्रामीण क्षेत्र में सभी औद्योगिकी गतिविधियों को अनुमति है। नाई की दुकान, स्पा एवं सैलून के अलावा ऐसी दुकाने जिनको लॉकडाउन 2.0 में अनुमति दी गई थी। निजी कार्यालय 33 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। अलग से परिवहन अनुमति नहीं लेनी होगी।

इनकी अनुमति नहीं
साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी एवं कैब संचाल, बसों का जिले के भीतर एवं अन्तर जिला आवागमन नहीं होगा। चार पहिया वाहन में अधिकतम दो सवारियां व दो पहिया वाहन में एक सवारी।

यह है जोधपुर में रोकथाम क्षेत्र
1. मसूरिया क्षेत्र - बोम्बे मोटर चौराहे से चीरघर मोड से घड़ी तिराहा से मुदित मेन्सन रोड से दल्ले खां की चक्की से नट बस्ती रोड से बारहवी रोड चौराहे से फिर वापस बोम्बे मोटर चौराहा। चीरघर जगदम्बा मन्दिर, बरकतुल्ला कॉलोनी, हरी राम बगेची, जोगमाया मन्दिर, आदर्श प्याउ, पीली टंकी, फैजा मस्जिद, अम्बेडकर कोलोनी चौराहा, फैजा मस्जिद रोड, टैम्पो स्टेण्ड प्रताप नगर, नगर निगम, जोधपुर उत्तर वार्ड संख्या 11, 12, 14, 15, 16, 17

2. नया तालाब - गोलनाडी हरिजन बस्ती, उम्मेद चौक, घण्टाघर साइकिल मार्केट, घोड़ों का चौक, कबूतरों का चौक, जूना दारू का ठेका, अधर शिला, जालोरियों का बास, हाथी राम का ओडा, कुचामन हवेली, मच्छी मार्केट, फतेह सागर, गुलाब सागर व नया तालाब का सम्पूर्ण क्षेत्र, कुम्हारो की ढाल, गुलजारपुरा, बम्बा क्षेत्र, स्टेडियम शॉपिंग सेन्टर, मेड़ती गेट का क्षेत्र, उदय मन्दिर का क्षेत्र, भारत कॉलोनी, सरगरा कॉलोनी, जटिया कोलोनी, धर्मनारायण जी का हत्था, लोहार कॉलोनी, नागोरी गेट भील बस्ती, बागर चौक, सिंधी भुटटो का बास, जीवन दास का कुंआ, माली नागोरियों का बास, धासागर, बीसनपुरा नया तालाब, कलाल कोलोनी, कागा क्षेत्र, राम मोहल्ला, इन्द्रा कॉलोनी, जनता कॉलोनी, पहाडग़ंज प्रथम।

3. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड : प्रथम पुलिया, कमला नेहरू नगर सम्पूर्ण, हुड़को क्वाटर्स, देवी रोड, ज्योति नगर, अशोक नगर, सूंथला सम्पूर्ण, राजीव गांधी कोलोनी, सोमानी कॉलेज, ज्वाला विहार, डीआईजी फिरोज खान कॉलोनी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 1 से 12 व 15 से 17, राजीव गांधी कॉलोनी वार्ड नं. 9, देवनगर, श्याम नगर, अमर नगर, नरपत नगर, अमृत नगर, अशोक नगर।

4. खेतानाडी क्षेत्र - खेतानाडी का सम्पूर्ण क्षेत्र, मानसागर क्षेत्र, मदेरणा कॉलोनी सम्पूर्ण क्षेत्र

5. कुडी भगतासनी - गोरेश्वर भैरुनाथ मन्दिर के आस-पास क्षेत्र, महावीर नगर, सेक्टर -6, आदर्श नगर, वास्तु नगर, कुडी भगतासनी थाना के आस-पास का क्षेत्र, खेतेश्वर नगर, सेक्टर -8, (ए बी सी ई एफ जी एल एम) गोकुलधाम, सेक्टर - 9, सेक्टर - 11, विवेक विहार का जी व ओ ब्लॉक, इसरो (आरआरएससी), श्रीनाथ आवासीय योजना, शिव नगर, गंगा विहार, एसबीआई बैंक सेक्टर -2, सेक्टर - 1, सेक्टर - 2, सेक्टर - 3, 4, 5, 7, जनता कॉलोनी, मदनसिह आर्य नगर, विजय नगर।

6. शास्त्री नगर (सेक्टर एच) क्षेत्र, आर्मी पेट्रोल गोडाउन, न्यू पॉवर हाउस सर्किल, पत्रकार कॉलोनी, आई.टी.आई, इन्द्रा एन्क्लेव, इंडस्ट्रीयल एस्टेट, शास्त्री सर्किल, एन.एच. 65 पाली रोड, एम.डी.एम. अस्पताल, सेक्सन सात, पी.एच.ई.डी. ऑफिस, क्रिश्चियन सेमेट्री, कृष्णा मन्दिर, शास्त्री नगर सेक्टर डी, रेलवे बंगला, रिक्तिया भैरूजी, रेल्वे कॉलोनी, सिन्धी कॉलोनी, सेक्सन जी, सूर्या कोलोनी।

7. भाटी चौराहा, पुलिस लाइन रोड, यूथ हॉस्टल, रातानाडा चौराहा।

8. राइका बाग अक्षय होटल के सामने वाली गली, गौतम कुम्भट मार्ग।

9. पावटा प्रथम पोलो क्षेत्र, वार्ड संख्या-47

10. मोहनपुरा पुलिया क्षेत्र, आर्य समाज, न्यू लोको रोड।

11. खेमे का कुआं, गुलाब नगर, प्रेम नगर, सुभाष नगर, पी.एच.इ.डी. ऑफिस

12. लढ्ढा कॉलोनी, रातानाडा, भास्कर सर्किल, राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेल्वे हॉस्पीटल, शक्ति कॉलोनी, सूर्य कुंज।

13 . चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-25, शंकर नगर, सूरज नगर, मारवाड़ नगर।

14. सिन्धीपुरा, साथीन, खामटा एवं कोसाणा उप खण्ड पीपाड़ शहर।

15. ग्राम बुचकला, उप खण्ड पीपाड़ शहर।

16. खारड़ा रणधीर आबादी क्षेत्र, मरूधर नगर, गणेश कॉलोनी, भीलों मेघवालों की ढाणी, नैनो मेक्स कॉलोनी का पीछला गेट, सांसियों की ढाणियां, आदित्य नगर व आसपास के क्षेत्र।

17. खारड़ा भाण्डू, नारनाड़ी, हीरखेड़ा, थूम्बली गांव

18. उत्तेसर, मगरासर, दादासर गांव क्षेत्र।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग