9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपास की फैक्ट्री में आग

सर्मथन मूल्य पर खरीदा कपास जला45 किमी दूर से दमकल पहुंची तब तक पा लिया था आग पर काबू
2 min read
Google source verification
कपास की फैक्ट्री में आग

कपास की फैक्ट्री में आग

पूनासर (जोधपुर). पूनासर. कस्बें में रविवार दोपहर जिनिंग कम्पनी में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। कम्पनी में लगे कपास के ढेर में से अचानक धुआं निकलता देख कर्मचारी व आस-पास के लोग दौड़कर आग बुझाने आए तब तक आग की लपटों ने कपास को चारों से घरे लिया। इसी दरमियान पास ही के नलकूप मालिकों ने नलकूप से पाइपलाइन जोड़कर के आग पर काबु पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से थोड़ी देर पूर्व ही किसान अपने ट्रैक्टर से कपास तुलवा करके रवाना हुए थे लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक आग लग गई और सर्मथन मुल्य पर खरीद किये गए कपास में से काफी कपास जलकर राख हो गया। आग लगने से कम्पनी के पास ही करीब तीन-चार क्रेशर मशीनों के मालिकों के भी हाथ पांव फूल गए और जी जान से जुट के आग को बुझाई क्रेशर संचालकों को डर था कि कहीं आग हमारे क्रेशर तक भी नहीं पहुंच जाए।

कम्पनी में नहीं थी कोई भी आग बुझाने की व्यवस्था
इतनी बड़ी मात्रा में किसानों का सर्मथन मूल्य पर कपास तुलाई हो रहा था एक चिंगारी से कुछ भी हो सकता है लेकिन कम्पनी मालिक के पास आग बुझाने का कोई भी उपकरण नहीं दिख रहा था वह आग लगते ही सीधे किसानों के पास ही दौड़ कर गए लेकिन खुद के पास कोई उपकरण नहीं था। वहीं केवल उसी कपास में आग लगी जो किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था ऐसे कम्पनी के संचालनकर्ताओं पर ग्रामीणों ने संदेह व्यक्त किया गया।

किसानों को सताने लगी चिंता
वहां मौजूद किसानों में से कई किसानों ने वहां कपास तो तुलवा दिया था लेकिन अभी तक कम्पनी संचालकों ने बिल नहीं दिए जिससें किसानों को चिंता सताने लगी है। वहां मौजूद किसानों का कहना था कि कम्पनी में काम करने वाले एवं संचालन करने वाले दोनों ही लापरवाहीपूर्वक ही कार्य करते है। ना तो किसानों को सर्मथन मूल्य पर तुलाई होते ही बिल देते है तथा ना ही तौल बताते है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग