9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चचेरे भाई-बहन ने पेड़ पर फंदा लगाया

- ऊंटवालिया गांव में मिले दोनों के शव, रात को निकले थे घर से
less than 1 minute read
Google source verification
चचेरे भाई-बहन ने पेड़ पर फंदा लगाया

चचेरे भाई-बहन ने पेड़ पर फंदा लगाया

जोधपुर/देचू.
जिले के देचू थानान्तर्गत ऊंटवालिया गांव में गुरूवार को चचेरे भाई-बहन के शव पेड़ पर लटके मिले। दोनों अपने-अपने घर से बुधवार रात निकले थे। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका।

थानाधिकारी हनुमानाराम ने बताया कि बुड़कियां निवासी 19 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय उसकी चचेरी बहन ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या की है। दोनों के शव ऊंटवालिया गांव में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। इसका पता लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। जांच के बाद शव देचू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाए। परिजन की तरफ से मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपे गए। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि दोनों ने रात को ही आत्महत्या की है। कारण का पता नहीं सका है। दोनों मृतक अविवाहित थे।
घर से गायब पाकर परिजन ने तलाश की शव मिले पुलिस का कहना है कि दोनों मृतक व उनके परिजन बुधवार रात अपने-अपने घरों में खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। घरवाले गुरुवार को उठे तो दोनों चचेरे भाई बहन अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक के घरवालों ने तलाश शुरू की तो भाई की पुत्री के भी गायब होने का पता लगा। इस बीच, तलाश के दौरान ऊंटवालिया गांव में सुनसान जगह पर बेर के पेड़ा से दोनों के शव लटके नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग