9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

154 साइट्स पर 44,375 लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन

इधर, 3425 पोलियो बूथ पर 268646 बच्चों ने पी पोलियो दवा
less than 1 minute read
Google source verification
154 साइट्स पर 44,375 लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन

154 साइट्स पर 44,375 लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन

जोधपुर. जिले में रविवार को १५४ साइट्स पर ४४३७५ जनों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। वहीं रविवार से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान में पहले दिन 3425 पोलियो बूथ पर 268646 नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। आरसीएचओ डॉ कौशल दवे ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को डोर टू डोर जाकर बच्चों पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कोरोना में 39,939 लाभार्थियों को कोविड की पहली डोज व 4436 को दूसरी डोज लगाई गई। जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 38,861 तथा 45 से 60 वर्ष आयु वाले 911 व 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 166 तथा 1 हेल्थ वर्कर आदि लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।

भोपालगढ ब्लॉक ने तोड़ा रिकॉर्ड
रविवार को भोपालगढ़ ब्लॉक में कोविड वैक्सीनेशन के अंतर्गत 20 साइट्स पर 9,486 लोगों का टीकाकरण कर जोधपुर जिले में अब तक एक दिन में किया गया सर्वाधिक कवरेज का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

१३ पॉजिटिव मिले और १४ डिस्चार्ज
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना के रविवार को केवल १३ मामले सामने आए। वहीं १४ रोगी डिस्चार्ज किए गए। ९ मामले शहर और ४ मामले देहात के ब्लॉक से सामने आए। शहर में सर्वाधिक ४ रोगी उदयमंदिर जोन से मिले।
वहीं जून महीने के २७ दिन में जोधपुर में ७९९ रोगी पॉजिटिव आए और 2९ मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71८२५ जने संक्रमित, 6७२१५ डिस्चार्ज और १२०० मौतें हुई हैं। कोरोना मरीजों की घटती संख्या के कारण अस्पताल के कोरोना वार्ड भी खाली हो चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग