9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गायों को खिलाया 60 मण चारा

- जीव दया कार्यक्रम का समापन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 01, 2021

गायों को खिलाया 60 मण चारा

गायों को खिलाया 60 मण चारा

जोधपुर।
त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ की ओर से चल रहे जीव दया कार्यक्रम का समापन मंगलवार को तीन गौशालाओं में गायों को 60 मण चारा डालकर किया गया। संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी व सचिव दिलीप जैन ने बताया कि महामारी के चलते संघ की ओर से मूक पशु-पक्षियों के लिए जीव दया कार्यक्रम के तहत बनाड़ रोड स्थित महर्षि संदीपनी गौशाला, मंडोर रोड स्थित महर्षि दयानंद गौशाला व मंडोर उद्यान स्थित सनातन गौशाला में 20-20 मण चारा डाला गया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन लोढ़ा व उपाध्यक्ष राजेन्द्र खत्री ने बताया कि संघ की ओर से कार्यक्रम के तहत गायों को सैंकड़ों मण चारा, बंदरों व अन्य पशु-पक्षियों को भोजन कराया गया। संघ अध्यक्ष सोनी ने महामारी के दौरान किए गए इस पुण्यार्थ कार्य को प्रभु की सेवा बताते हुए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। संघ सचिव दिलीप जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संघ के धर्मचन्द संचेती, शैलेष नाहटा, दयाल रूपानी, राकेश जैन, दीपक मोरदानी, चेतन, सौरभ संचेती, श्रेणिक जैन, आनंद प्रजापत व हर्षा इसरानी सहित गौ सेवक उपस्थित थे।
--

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग