9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान में पत्थर चढ़ा रही क्रेन पलटी, दबने से ठेकेदार की मौत

- डिगाड़ी के विष्णु नगर में नाले के पास निर्माणाधीन मकान के बाहर हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
crane fall down, one death

मकान में पत्थर चढ़ा रही क्रेन पलटी, दबने से ठेकेदार की मौत


जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत डिगाड़ी के विष्णु नगर में नाले के पास निर्माणाधीन मकान पर भारी-भरकम पत्थर चढ़ाने के दौरान बुधवार शाम संतुलन बिगडऩे से एक क्रेन के पलटने से पास ही खड़ा ठेकेदार दब गया और उसकी मृत्यु हो गई। क्रेन को मौके पर छोड़ चालक व सहयोगी भाग निकला।
उप निरीक्षक देवकिशन के अनुसार विष्णु नगर में नाले के पास महावीर सिंह व प्रवीण सिंह के मकान का निमार्ण कार्य चल रहा है। शाम को क्रेन की मदद से मकान पर छपणे का पत्थर रखा जा रहा था। क्रेन चालक व उसका सहयोगी क्रेन में पत्थर बांधकर रखने का प्रयास कर रहा था। कुछ ही दूरी पर ठेकेदार इंसाफ अली भी खड़ा था। भारी-भरकम पत्थर रखने के दौरान अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और उसके आगे का हिस्सा एकतरफ लहराने लगा। संतुलन बिगडऩे से क्रेन पलट गई। पत्थर पकडऩे वाला क्रेन का हिस्सा ठेकेदार इंसाफ अली पर जा गिरा। सिर में गम्भीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर गया। आस-पास कार्य कर रहे अन्य श्रमिकों ने उसे बाहर निकाला और मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मूलत: बिलाड़ा हाल नांदड़ी में शिव शक्ति नगर निवासी इंसाफ शाह पुत्र कासम शाह को मृत घोषित कर दिया।
उधर, हादसा होते ही चालक व सहयोगी क्रेन को वहीं छोडक़र भाग निकले। जिनकी तलाश की जा रही है। क्रेन आनंद सिंह की बताई जाती है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग