9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लैक्स-बैनर के साथ बढ़ा अब पार्टी चिन्ह के मास्क का क्रेज

  पार्टी चिन्ह के प्रिंट मास्क का नया व्यवसाय शुरू हुआ भाजपा-कांग्रेस के मास्क दिखने लगे बाजार में
less than 1 minute read
Google source verification
फ्लैक्स-बैनर के साथ बढ़ा अब पार्टी चिन्ह के मास्क का क्रेज

फ्लैक्स-बैनर के साथ बढ़ा अब पार्टी चिन्ह के मास्क का क्रेज

जोधपुर. आज से पांच-सात पहले भी चुनावी दौर में फ्लैक्स-बैनर बनाने की दर जोधपुर में ५ से ७ रुपए प्रति फीट चल रही थी। वहीं इस बार भी बात करें तो दर ४ से ७ रुपए तक चल रही है। ये मंदी इसलिए हैं कि चुनावी खर्चे सीमित और बाजार में मंदी के कारण बढ़ी हुई दरें लागू नहीं हो पा रही है। वहीं इस निर्माण से जुड़े व्यवसासियों को उम्मीद हैं कि इस बार पार्टी चिन्ह के मास्क बनाने से काफी हद तक आय हो सकेगी। हालांकि मास्क की दरें सिंगल में ४० से ५० रुपए हैं, लेकिन बल्क में मास्क निर्माण में ये आधी दरों में भी बेचे जा रहे हैं। नगर निगम चुनाव के साथ बाजार में भाजपा-कांग्रेस चिन्ह के मास्क भी दिखने शुरू हो गए है।

वार्ड की संख्या बढऩे से व्यवसाय बढऩे की उम्मीद
पूर्व में जहां विधानसभा, लोकसभा व निगम के चुनावों में बैनर निर्माणकर्ताओं के पास विकल्प सीमित थे, वहीं इस बार जोधपुर में वार्डों की संख्या ६५ से बढ़कर १६० हो जाने से व्यापारियों के पास ज्यादा कार्य करने के विकल्प बढ़ गए हैं। व्यवसायी पंकज बोहरा बताते हैं कि बाजार में कंपीटिशन होने और चुनाव खर्च की सीमा होने के कारण ज्यादा बैनर जनप्रतिनिधि नहीं बनवाते, लेकिन ये सत्य हैं कि इस बार निगम चुनाव में वार्ड बढऩे से अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। उम्मीद हैं कि इस बार बड़ी पार्टी में भाजपा-कांग्रेस के मास्क बड़ी संख्या में आमजन के पास घर-घर पहुंचेंगे। इसके अलावा प्रत्याशियों के वार्ड, उनके नाम व चुनाव चिन्ह के मास्क भी बड़ी मात्रा में जोधपुर में बनेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग