9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्लूसिटी में बढ़ रहा थीम बेस्ड रेस्टारेंट का क्रेज

कहीं टे्रन से आता है खाना तो कहीं स्पोर्ट्स फील के साथ सर्व होता है फूड
2 min read
Google source verification
Craze of theme based restaurateurs in Blue city

Craze of theme based restaurateurs in Blue city

जोधपुर. फूड का इंजॉय अगर थीम फील के साथ मिले तो उसका मजा कई गुणा बढ़ जाता है। खासतौर पर यूथ थीम बेस्ड फूड जंक्शन के दिवाने हैं। इसीलिए पिछले कुछ समय में नए खुलने वाले रेस्टोरेंट थीम पर ज्यादा काम करते हैं। कई ऐसे इंटीरियर हैं जो अपनी सारी क्रिएटिविटी ऐसे थीम को डिजाइन करने में ही लगा रहे हैं। ऐसे ही कुछ उदाहरण हम आपको बता रहे हैं और कितनी मेहनत लगती है उस पर।

अब फूड का आनन्द लेने जाएं और वहां सेल्फी न हो तो क्या मतलब। साथ ही कॉलेज लाइफ में हैंग आउट के लिए ऐसे ही कूल प्लेस की तलाश हर गु्रप को होती है। ऐसे लोगों की तलाश शहर के थीम बेस्ड रेस्टोरेंट पर आकर खत्म होती है। ब्लूसिटी में इन दिनों ऐसे एक-दो नहीं बल्कि कई रेस्टोरेंट हैं जो कि थीम बेस्ड हैं। इनमें स्पोर्ट्स थीम का चलन सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही हेरिटेज लुक टूरिस्ट को अटे्रक्ट करने का काम कर रहा है। देहाती लुक भी फोटो के साथ फूड एजॉय करने का बेहतर प्लेस है।

क्या कहते हैं डिजाइनर
इंटीरियर डिजाइनर रोहन चौधरी जो कि शहर में कई रेस्टोरेंट को थीम बेस पर तैयार कर चुके बताते हैं कि इन दिनों फूड बिजनेस में यूथ का इंट्रेस्ट और क्रिएटिविटी ही थीम को बढ़ावा दे रही है। सभी का यूनिक दिखने का क्रेज होता है, ऐसे में हर दिन नई थीम को डिजाइन करने की डिमांड आ रही है। कोई हेरिटेज लुक देना चाहता है तो कोई रस्टिक लुक।

थीम ऐसी भी

1. स्पोर्ट्स थीम- बैठने के लिए कुर्सियां फुटबॉल शेप की। प्रवेश व निकास दोनों ही नेट शेप में हैं। बैठने के लिए स्टूल है वह भी खिलाडि़यों की जर्सियों की तरह। फूड का मीनू कार्ड भी टेबल टेनिस बैट शेप में है। प्रशांत मेवाड़ा बताते हैं कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए यह थीम रखी। यूथ को काफी पसंद आती है।

2. ट्रेन से सर्विंग - यहां ऑर्डर देने के बाद आपकी टेबल तक जो फूड आता है यूनिक स्टाइल का है। हर टेबल तक पटरी बिछी हुई है और फूड टॉय टे्रन के जरिये सर्व होता है। बकायदा टे्रन की सिटी भी इसको नेचुरल लुक देती है। यहां मिले पृथ्वीसिंह नथावत ने बताया कि लोग इस प्रकार की थीम से काफी अटेच हैं।

3. सोशल स्ट्रीट थीम- यहां थीम देखकर आपको एक स्ट्रीट की याद आएगी। बीच में सडक़ और ट्रैफिक पट्टियां। फुटपाथ भी बनाया गया है। स्ट्रीट लाइट का लुक भी अट्रेक्ट करता है। यहां मिले मुकुल स्वामी बताते हैं कि यहां फूड के साथ लोग थीम फोटो खींचना नहीं भूलते। यूथ का बेस्ट डेस्टिनेशन है।

4. रस्टिक थीम - यह एथनिक थीम है। रस्टिक यानि देहाती थीम रखी गई है। इसमें सेंटर टेबल बैलगाड़ी के पहिये के समान और इंटीरियर रस्सों के सहायता से दिया गया है। यहां की लाइटिंग भी देहाती लुक को ही सपोर्ट करती है। अमित सोनी बताते है कि भगवान शिव के नजदीक इस थीम को रखने का उद्देश्य है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग