----- सुराग देने पर बढ़ी रंजिश सूत्रों की मानें तो २० जनवरी को जैसलमेर रोड पर बम्बोर टोल नाका के पास पुलिस की चेतक (जीप) लूट ली गई थी। इसमें बाड़मेर के बदमाश शामिल थे। मृतक हरीश भी आरोपी था। खरताराम ने आरोपियों के बारे में बाड़मेर व झंवर थाना पुलिस को सूचना दी थी। इसको लेकर रंजिश और बढ़ गई थी। सोशल मीडिया पर विवाद, बनी अलग-अलग गैंग डोडा पोस्त तस्करी के आरोपियों में गत माह सोशल मीडिया पर विवाद हो गया था। तस्कर भगाराम कूकणा, मालपुरा, भैराराम बेनीवाल सोडीयार व खरथाराम गोदारा ने अलग गिरोह बना लिए थे। वे दूसरी गैंग से बदला लेने की नीयत से फायरिंग व मारपीट करने लगे थे। पहले भैराराम ने आडेल निवासी टीकम के घर पर फायरिंग की थी। इससे नाराज टीकम और खरताराम एक हो गए थे।