12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patwari Exam 2025: पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम के 50 दिन बाद आई बड़ी खबर, आदेश हुए जारी

Patwari Exam 2025 Appointment Order: जोधपुर में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिले के 96 अभ्यर्थियों को दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि के लिए प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्त किया गया है।

2 min read
Google source verification
CG Exam: तारमिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन, इस तारीख तक करें अप्लाई

फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर के निर्देशानुसार पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा- 2025 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से जिला जोधपुर आवंटित रोल नम्बर धारकों को पटवारी पद पर दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि के लिए प्रोबेशनर प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

यह नियुक्ति आदेश अंतिम परीक्षा परिणाम आने के बाद 50 दिन बाद जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को इसका लम्बे समय से इंतजार था। अभ्यर्थियों की आवाज को राजस्थान पत्रिका ने अपने 16 दिसम्बर के अंक में 'पटवारी भर्ती 2025: अंतिम परिणाम के डेढ़ माह बाद भी नियुक्ति अटकी' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर उठाया था।

निवास पते पर भेजे हैं नियुक्ति आदेश

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश उनके निवास स्थान के पते पर प्रेषित किए जा रहे हैं। साथ ही अभ्यर्थी जिला कलक्टर कार्यालय, जोधपुर की भू-अभिलेख शाखा में उपस्थित होकर भी अपने नियुक्ति आदेश प्राप्त कर सकते हैं।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज, चिकित्सक की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा पुलिस विभाग की ओर से जारी चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र सहित कार्यालय जिला कलक्टर (भू.अ.) जोधपुर में दस्तावेजों का परीक्षण/सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे पटवार प्रशिक्षण शाला कालीबेरी में प्रशिक्षण के लिए मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर कार्यग्रहण करना होगा।

जिला जोधपुर के लिए निम्नांकित 96 रोल नम्बर धारक अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं
109931, 132374, 170292, 171853, 194765, 208933, 239188, 261876, 280036, 291888, 308701, 309915, 317616, 317785, 318973, 319265, 319675, 320029, 321410, 321586, 322055, 322914, 323214, 324608, 325084, 325127, 326478, 326585, 328329, 328502, 328933, 329130, 332283, 333031, 333915, 334756, 337775, 338094, 338532, 338726, 341257, 341552, 342326, 342351, 342569, 343295, 344107, 344131, 358670, 361672, 381342, 386753, 425043, 441011, 447217, 447461, 469847, 470379, 500849, 505876, 506143, 574794, 585388, 611709, 657142, 659174, 660949, 661118, 661553, 662203, 662806, 662948, 663674, 663749, 664116, 664804, 665516, 668620, 668974, 669865, 670136, 670752, 672294, 672540, 674841, 676306, 678769, 679020, 679145, 679714, 680658, 681087, 683342, 687764, 689344, 774801।