23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, शादी से लौटते समय घेरा, 4 गोलियों ने मचाई सनसनी

Firing In Jodhpur: जोधपुर जिले के आसोप क्षेत्र में जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल पर शादी से लौटते समय जानलेवा हमला हुआ। बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें उनके साथी रेंवतराम गोदारा गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
All India Adarsh ​​Jat Mahasabha, firing, firing in Jodhpur, Jodhpur firing news, Jodhpur news, Rajasthan news, Prakash Beniwal, firing on Prakash Beniwal, attack on Prakash Beniwal, अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा, फायरिंग, फायरिंग इन जोधपुर, जोधपुर फायरिंग न्यूज, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज, प्रकाश बेनीवाल, प्रकाश बेनीवाल पर फायरिंग, प्रकाश बेनीवाल पर हमला

हमले में घायल व्यक्ति। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल पर आसोप थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 से 15 लोगों ने उनका रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और दहशत फैलाने के लिए चार राउंड फायरिंग की। हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक को आई गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार बेनीवाल गछीपुरा गांव में पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय हमलावरों ने घेराव कर उनकी एसयूवी में तोड़फोड़ की और मारपीट शुरू कर दी। घटना में उनके एक साथी के सिर पर गंभीर चोट आई।

घायल को पहले भोपालगढ़ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मथुरादास माथुर अस्पताल, जोधपुर रेफर किया गया। बेनीवाल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

यह वीडियो भी देखें

समाज में रोष, आंदोलन की चेतावनी

घटना के बाद जाट समाज सहित विभिन्न संगठनों में आक्रोश है। समाज प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।