23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur : जोधपुर शहर की जनता के लिए खुशखबर, 10 करोड़ से बनेंगी 14 सड़कें, सीएम भजनलाल ने बजट किया मंजूर

Jodhpur : खुशखबर। जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से 14 सड़कों के निर्माण-पुनर्निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट की मंजूरी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur city people Good news 14 roads built with Rs 10 crore CM Bhajan Lal approved budget

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका

Jodhpur : जोधपुर शहर की जनता के लिए खुशखबर। जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से 14 सड़कों के निर्माण-पुनर्निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहर विधायक अतुल भंसाली की अनुशंसा पर सड़कों के लिए बजट राशि स्वीकृत की है।

विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। इससे सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं नई सड़कों के निर्माण से यातायात सुगम होगा। जलभराव की समस्या में कमी आएगी। आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी गति

विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि इन 14 सड़कों के निर्माण से कॉलोनियों और मुख्य मार्गों का बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

शास्त्री नगर में आज होगा 2 सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि सोमवार को शास्त्री नगर में 2 सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास सुबह 9 बजे होगा। इसके बाद झालामण्ड में 12 सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग