9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में अब शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू

शाम 5 बजे बंद करने होंगे बाजार4 बजे बंद हो जाएंगे सरकारी कार्यालय
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में अब शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू

जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में अब शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू

जोधपुर।
कोरोना संक्रमण की भयावह होती स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन व आदेश जारी किए हैं। इसको देखते हुए पूरे प्रदेश में 16 अप्रेल से शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू रहेगा। शाम 5 बजे ही दुकानें व बाजार बंद हो जाएंगे, जिससे कि उनका स्टाफ 6 बजे तक घर पहुंच जाए। सरकारी कार्यालय जो कि कोविड आपातकालीन सेवा में नहीं आते वे शाम 4 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे। निजी संस्थाओं के कार्यालयों को भी यह गाइड लाइन की पालना करने का परामर्श सरकार ने दिया है।
शादी समारोह में अब सिर्फ 50 व्यक्तियों की ही अनुमति रहेगी। शादियों के लिए जो नियम लागू होंगे वे 31 मई तक रहेंगे। इसके अलावा शिक्षण संस्थान व कोचिंग भी बंद किए जाएंगे। रेस्टोरेंट संचालन को लेकर भी नियम जारी किए गए हैं। 50 प्रतिशत क्षमता पर ही रेस्टोरेंट संचालित हो पाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिन में दो बार कोविड परिस्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले कई दिनों से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग