9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल सवार का मोबाइल लूटा, तीन गिरफ्तार

- लूट का मोबाइल बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
साइकिल सवार का मोबाइल लूटा, तीन गिरफ्तार

साइकिल सवार का मोबाइल लूटा, तीन गिरफ्तार

साइकिल सवार का मोबाइल लूटा, तीन गिरफ्तार
- लूट का मोबाइल बरामद
जोधपुर.
सूरसागर थाना पुलिस ने राजाराम सर्किल के पास साइकिल सवार से मोबाइल लूटने के मामले में तीन युवकों को बापर्दा गिरफ्तार किया। उससे मोबाइल भी बरामद किया गया।
थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गिरजेश गत पांच फरवरी को साइकिल पर कायलाना सर्किल से राजाराम सर्किल की तरफ जा रहा था। राजाराम सर्किल से कुछ पहले वह मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इतने में बाइक पर तीन युवक आए और मोबाइल लूटकर ले गए। लूट का मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोटरसाइकिल नम्बर के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू की।
संदिग्धों से जांच के बाद पुलिस ने कागा कॉलोनी में रामबाग हरिजन बस्ती निवासी हेमंत उर्फ टुन्नू (19) पुत्र संतोष कुमार वाल्मिकी, महेश (21) पुत्र जगदीश वाल्मिकी और आयुष (18) पुत्र किशन कुमार वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। उससे मोबाइल भी बरामद किया गया। उससे मोबाइल भी बरामद किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग