9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवाती तूफान ‘महा’ का यू टर्न, कल से फिर होगा बादल-बरसात का मौसम

बंगाल की खाड़ी में भी पैदा हो गया चक्रवाती तूफान, रात में गुलाबी सर्दी का अहसास  
less than 1 minute read
Google source verification
cyclone maha returned and will affect the weather of jodhpur

चक्रवाती तूफान 'महा' का यू टर्न, कल से फिर होगा बादल-बरसात का मौसम

जोधपुर. अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘महा’ का रुख वापस भारत की तरफ हो गया और वह धीरे-धीरे गुजरात के तटीय इलाके की ओर बढ़ रहा है। गुजरात तट पर पहुंचने के बाद यह उत्तर की तरफ से आ रहे भूमध्यसागरीय पश्चिमी विक्षोभ से टकराएगा। इससे गुरुवार और शुक्रवार को राजस्थान में बादल बरसात का मौसम रहेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी बरसात और पश्चिमी हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना है।

हालांकि गुजरात तट पर पहुंचने के साथ ‘महा’ थोड़ा कमजोर हो जाएगा। इस दौरान हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। उधर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत बनता जा रहा है जो अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

रात का पारा लुढक़ा
दो दिन से आसमान साफ रहने से बीती रात मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान लुढक़ गया। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री पर आ गया। मंगलवार सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास हुआ। दूरदराज के इलाकों में सुबह सर्दी के कारण लोगों को एहतियात बरतना पड़ा। धूप निकलने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती गई। दोपहर में पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दिन भर मौसम खुशगवार बना रहा। बुधवार को आसमान में बादलों की हल्की आवाजाही रहेगी। रात से मौसम बदलना शुरू होगा। बाड़मेर और जैसलमेर में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 18.4 और अधिकतम 32.5 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में रात का पारा 19.9 और दिन का 34.8 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग