9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवाती तूफान यास का प्रदेश पर असर नहीं, अब तेज गर्मी की संभावना

YAAS cyclone - अगले तीन चार दिन मौसम शुष्क रहेगा, कुछ जगह पारा ४५ डिग्री पहुंचने की आशंका- मानसून श्रीलंका पहुंचा
less than 1 minute read
Google source verification
चक्रवाती तूफान यास का प्रदेश पर असर नहीं, अब तेज गर्मी की संभावना

चक्रवाती तूफान यास का प्रदेश पर असर नहीं, अब तेज गर्मी की संभावना

जोधपुर. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफ ान ‘यास’ का प्रदेश पर कोई असर नहीं होगा। प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने के कारण तेज गर्मी पडऩे की आशंका है। बाड़मेर-जैसलमेर के कुछ क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। उधर दक्षिण पश्चिमी मानसून इस समय श्रीलंका तट पर पहुंच गया है। इसके 1 सप्ताह बाद केरल पहुंचने की उम्मीद है।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में 80 फ ़ीसदी से अधिक आद्र्रता होने की वजह से सुबह से ही उमस का मौसम बना हुआ था। उमस के कारण लोगों की हालत पतली हो गई। दिन चढऩे के साथ चिलचिलाती धूप और उमस ने शहरवासियों को हलकान कर दिया। दोपहर में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फ लौदी में न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 28.2 व 25.7 और दिन का पारा 42.1 व 39.4 डिग्री मापा गया।

यास कल टकराएगा उड़ीसा तट से
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफ ान (साइक्लोनिक स्टॉर्म) यास में बदल गया है। वर्तमान में यह पारादीप से 440 किलोमीटर दूर है। बुधवार को उड़ीसा के तट से वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड में अधिक रहेगा।

‘प्रदेश में यास का कोई असर नहीं रहेगा। अगले तीन चार दिन मौसम शुष्क रहेगा।’
- आरएस शर्मा, निदेशक, भारतीय मौसम विभाग जयपुर केंद्र

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग