
डेयरी के ठेकाकर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार
जोधपुर।
जोधपुर सरस डेयरी में कार्यरत ठेकाकर्मियों ने आरसीडीएफ व दुग्ध संघों में की जा रही भर्ती में ठेकाकर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। जोधपुर सरस डेयरी ने बहिष्कार के निर्णय से मुख्यालय को अवगत करवा दिया है। ठेकाकर्मियों का कहना है कि आरसीडीएफ व दुग्ध संघों में ठेकाकर्मी कई वर्षो से ठेका पद्धति पर कार्य कर रहे है। जिनको इस भर्ती में किसी प्रकार की वरीयता नहीं दी गई है। जिसको लेकर ठेकाकर्मियों ने पूर्व में राज्य सरकार, सहकारी भर्ती बोर्ड, आरसीडीएफ व डेयरी प्रशासन को मांग पत्र देकर अवगत भी कराया, लेकिन उनकी मांगों पर किसी प्रकार से विचार नहीं किया गया। इस पर ठेकाकर्मियों ने मजबूर होकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कानिर्णय लिया है।
-------------
जेआईए में रक्तदान शिविर 30 को
जोधपुर।
जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआईए), रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा व रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर ब्लूसिटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक जेआईए सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने दी।
Published on:
29 Jul 2021 10:58 pm
